Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 महाकाल मंदिर में अब एटीएम (ATM) से निकलेगा लड्डू प्रसाद, क्यूआर (QR) और कैश में होगा पेमेंट, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लड्डू प्रसादी मशीन का शुभारंभ किया
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 विश्व प्रसिद्ध उज्जैन में महाकाल मंदिर में अब एटीएम (ATM) की तरह लगी मशीन से 24 घंटे लड्डू प्रसादी मिलेगा। क्यूआर (QR) कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट के बाद लड्डू प्रसादी का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां ये हाईटेक सुविधा शुरू होने जा रही हैं।
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कल रविवार को सपत्नीक महाकाल बाबा के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा भी आदि नेतागण उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पूजन के बाद हाईटेक लड्डू प्रसादी मशीन का शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
लड्डू एटीएम मशीन का शुभारंभ (Mahakal Mandir Ujjain MP-2024)
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद नंदी मंडपम् में ध्यान और पूजन किया और मंदिर में लगी वैदिक घड़ी का अवलोकन भी किया। उसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में लगी लड्डू एटीएम मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
कैश और क्यूआर कोड से होगी पेमेंट (Mahakal Mandir Ujjain MP-2024)
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 बाबा महाकाल मंदिर में भक्तों को अब लड्डू प्रसादी के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। भक्तों को अब एटीएम (ATM) जैसी मशीन से प्रसादी का पैकेट निकालने के लिए कैश और क्यूआर कोड का भी ऑप्शन रहेगा। फिलहाल, ट्रायल के लिए एक ही मशीन मंगवाई गई है। जो कि बैंक से सीधा कनेक्ट है। अगर मशीन का प्रयोग सफल रहा तो और भी मशीनें मंगवाई जाएंगी।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
यह मशीन एक बार में 130 पैकेट निकलेगी लड्डू प्रसादी (Mahakal Mandir Ujjain MP-2024)
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 बाबा महाकाल की लड्डू प्रसादी की मशीन लगाने वाली कंपनी के बिजनेस हेड एम कनन ने बताया है कि मशीन को शुरू होने में करीब दो-तीन दिन का समय लगेगा। इसे सोमवार को बैंक से कनेक्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद इसमें 100 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो तक के पैकेट को रखा जाएगा। एक बार में मशीन में 130 पैकेट रखने की क्षमता रहेगी। प्रसाद के पैकेट खत्म होने के बाद दोबारा फिर से भरना पड़ेगा।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
अभी काउंटर से मिलता है प्रसाद (Mahakal Mandir Ujjain MP-2024)
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 वर्तमान में बाबा महाकाल का प्रसाद 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलोग्राम का पैकेट में समिति के अलग-अलग काउंटरों से मिलता है। मंदिर समिति की ओर से वहां पर कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। मशीन लगने के बाद इन कर्मचारियों का मंदिर की दूसरी व्यवस्थाओं में उपयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़िए….
• भारत में नहीं मिलेगी ड्राइवरलेस कार को एंट्री, जानिए पूरी खबर
पैसे मंदिर समिति के खाते में होंगे ट्रांसफर (Mahakal Mandir Ujjain MP-2024)
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 मंदिर समिति के प्रशासक धाकड़ ने यह भी बताया कि महाकाल प्रसाद के नाम पर अभी शहर के कुछ स्थानों पर प्रसाद बिक रहा हैं, जिसका मंदिर समिति से कोई सरोकार नहीं है। मशीनें लगने से फर्जी काउंटर बंद हो जाएंगे। नई मशीन में क्यूआर कोड स्कैन करने पर भक्त को निर्धारित राशि के रूप में पेमेंट करना होगा, जो मंदिर समिति के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
यह भी पढ़िए….
मंदिर के गेट 1 पर लगेगी मशीन (Mahakal Mandir Ujjain MP-2024)
Mahakal Mandir Ujjain MP-2024 महाकाल मंदिर के गेट 1 पर लगेगी एटीएम जैसी मशीन करीब 5 दिन पहले मशीन मंदिर कार्यालय पहुंची है। अब कंपनी के टेक्नीशियन मशीन को मंदिर के एक नंबर गेट के पास स्थापित कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, अगले सप्ताह तक मशीन से प्रसाद के विक्रय शुरू हो सकता है।

