Sunday, June 16, 2024
Homeउज्जैनMahakal Corridor Ujjain-2022 उज्जैन महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री, महाकाल लोक...

Mahakal Corridor Ujjain-2022 उज्जैन महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री, महाकाल लोक लोकार्पण आयोजक समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Mahakal Corridor Ujjain-2022 बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आयोजक समिति की बैठक में शामिल हुवे

Mahakal Corridor Ujjain-2022 मध्यप्रदेश का हृदय एवं बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को कालिदास संस्कृत अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागृह में महाकाल मन्दिर विस्तारीकरण योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत महाकाल लोक की लोकार्पण आयोजक समिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर सन्तजन श्री माधव रंगनाथाचार्यजी महाराज, महन्त रामेश्वरदास, बालयोगी श्री उमेशनाथजी महाराज, महन्त श्री शान्तिस्वरूपानंदजी महाराज, आचार्य श्री शेखरजी महाराज, महाकालेश्वर मन्दिर के मुख्य पुजारी पं.घनश्याम गुरू, महन्त श्री विनीत गिरीजी, श्री माखनसिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री इकबालसिंह गांधी, श्री विशाल राजौरिया, इस्कॉन मन्दिर के प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री आशीष सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें……..

• किसानों को तारबंदी योजना में मिलेगी सब्सिडी, इस योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

प्रधानमंत्री आवास योजना की शहरी एवं ग्रामीण की आवास लिस्ट जारी, जानिए लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

महाकाल लोक के लोकार्पण आयोजक समिति की पहली बैठक (Mahakal Corridor Ujjain-2022)

Mahakal Corridor Ujjain-2022 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में कहा कि हम सबके लिये अत्यन्त गौरव और प्रसन्नता के क्षण हैं। आज महाकाल लोक के लोकार्पण की आयोजन समिति की पहली बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सिंहस्थ का समय याद आ रहा है। उस समय यह विचार हुआ था कि भगवान महाकाल की हम सब पर कृपा सदैव बरसती है। उस समय उज्जैन में कई विकास के कार्य हुए थे। मन्दिर के दर्शन के बाद ऐसी रचना की आवश्यकता थी, जिसमें शिवलोक के दर्शन हो सकें। महाकाल महाराज परिसर को विस्तारित होना चाहिये। इसकी रूपरेखा वर्ष 2020 में आयोजित बैठक में बनाई गई।

यह भी पढ़ें…….

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी

आम जनता के लिए खुशखबरी, वोटर हेल्पलाइन एप्प बनी वरदान, जानिए इसके लाभ

महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे (Mahakal Corridor Ujjain-2022)

Mahakal Corridor Ujjain-2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक में महाकाल मन्दिर परिसर विस्तार योजना के तहत विकास कार्य दो चरणों में किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। दूसरे चरण में लगभग 310 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास के कार्य होंगे। दोनों चरणों को मिलाकर 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य किये जायेंगे। प्रथम चरण में विस्तार के पश्चात जो रचना हुई है। वह आम जनता के देखे जाने के लिये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित किया गया। महाकाल महाराज मन्दिर विस्तारीकरण योजना के द्वितीय चरण में महाराजवाड़ा को हैरिटेज होटल के रूप में विकसित करने, रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण, हॉकर्स झोन विकसित करने, रूद्र सागर के पश्चिमी मार्ग का विस्तारीकरण करने और अन्य महत्वपूर्ण कार्य किये जायेंगे।

Mahakal Corridor Ujjain-2022

यह भी पढ़ें…….

आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने का महाअभियान, आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना हुआ आसान, जानिए पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड का पैसा आया की नही ऑनलाइन चेक करें

महाकाल लोक का लोकार्पण का कार्यक्रम सबका आयोजन- मुख्यमंत्री (Mahakal Corridor Ujjain-2022)

Mahakal Corridor Ujjain-2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम सबका आयोजन है। इसमें आमजन जुड़ सकें और जनता अपनी ओर से आवश्यक योगदान दे सके। इसी उद्देश्य से लोकार्पण के आयोजन की समिति बनाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिये आज आयोजित इस बैठक में सभी के आवश्यक सुझाव प्राप्त किये जायेंगे और उन पर विचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज को जोड़ने का आयोजन है। विभिन्न समाज, वर्ग और धर्म के लोग इससे जुड़ेंगे। लोकार्पण के पूर्व उत्सव का एक वातावरण निर्मित होगा। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन 5 अक्टूबर से प्रारम्भ हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें…….

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब बेटियों को 55 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जानिए पूरी जानकारी

इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस

बैठक में महाकाल कॉरिडोर का नाम महाकाल लोक रखा (Mahakal Corridor Ujjain-2022)

Mahakal Corridor Ujjain-2022 मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि महाकाल कॉरिडोर का नाम सबकी सहमति से श्री महाकाल लोक कर दिया गया है। आज उज्जैन में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में लिये गये तीन प्रमुख निर्णयों के बारे में मुख्यमंत्री ने समिति की बैठक में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दताना स्थित हवाई पट्टी का विस्तारीकरण किया जायेगा। शिप्रा नदी को स्वच्छ और सदा प्रवाहमान बनाये रखने के लिये सीवरेज के पानी को डायवर्ट किया जायेगा। इसके अलावा भगवान महाकालेश्वर की सवारी में चलने वाले पुलिस बैण्ड का विस्तार किया जायेगा। इसमें और सदस्यों को जोड़ा जायेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सन्तजन से तथा उपस्थित आमजन से लोकार्पण समारोह के सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव प्राप्त किये।

यह भी पढ़ें………

• वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड को घर बैठे लिंक करे, आज अभियान शुरु, जानिए पूरी प्रोसेस

• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

10 और 11 अक्टूबर को रूद्राभिषेक और अन्य धार्मिक आयोजन होगा- उच्च शिक्षामंत्री (Mahakal Corridor Ujjain-2022)

Mahakal Corridor Ujjain-2022 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि लोकार्पण समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिये दशहरे पर भगवान महाकालेश्वर की सवारी को भव्य रूप प्रदान किया जायेगा। उज्जैन के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में देवस्थानों पर विद्युत सज्जा की जायेगी। विभिन्न स्थानों पर सुन्दरकाण्ड और भजन का आयोजन किया जायेगा। भगवान महाकालेश्वर के प्राकट्य पर आधारित नाट्य होगा। पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सन्तों का समागम होगा। 10 और 11 अक्टूबर को रूद्राभिषेक और अन्य धार्मिक आयोजन तथा अनुष्ठान किये जायेंगे।

Mahakal Corridor Ujjain-2022

श्री शान्तिस्वरूपानंदजी महाराज ने 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में पूरे देश के सन्तों, बारह ज्योतिर्लिंग के प्रमुख पुजारी और महन्तों को निमंत्रित करने का सुझाव दिया। आचार्य शेखर महाराज ने श्री राम जनार्दन मन्दिर के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें……

• आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, फोटो और पता घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन बदले, जानिए पूरी प्रोसेस

• अब पैन कार्ड आप अपने मोबाइल से घर बैठे बनाएं, जानिए पूरी ऑनलाइन प्रोसेस

मुख्यमंत्री के नाम से गांव-गांव और घर-घर निमंत्रण भेजे जाने है (Mahakal Corridor Ujjain-2022)

Mahakal Corridor Ujjain-2022 इसी प्रकार बैठक में मुख्यमंत्री के नाम से गांव-गांव और घर-घर में निमंत्रण-पत्र भेजे जाने, महाकाल लोक का नाम महाकालेश्वर लोक किये जाने, 11 अक्टूबर को प्रत्येक घर में ध्वजा फहराने, सर्वधर्म समाज की यात्रा निकाले जाने आदि महत्वपूर्ण सुझाव दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अपने सुझाव लिखित में भी कलेक्टर को उपलब्ध करा सकते हैं। सभी सुझावों पर समिति के सदस्यों द्वारा विचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर को उज्जैन में स्थानीय अवकाश रहेगा। आयोजन समिति द्वारा विभिन्न कार्यों के लिये उप समितियां बनाई जायें। शहर में दीपावली के पूर्व दीपोत्सव 11 अक्टूबर को किया जाये। यह हमारे लिये बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसका प्रसारण पूरे देश में होगा। सभी लोग इससे जुड़ें और लोकार्पण समारोह को भव्यता प्रदान करें।

यह भी पढ़ें……

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में ऑनलाइन करें, जानिए इस योजना के लाभ एवं पात्रता

• चेहरा दिखाकर आधार कार्ड डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

 राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन ऑफलाइन लिंक करें, जानिए इससे मिलने वाले लाभ

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments