Saturday, June 15, 2024
Homeउज्जैनMahakal Bhasm Aarti Booking-2023 बाबा महाकाल की चलित भस्मारती में 30 हजार...

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 बाबा महाकाल की चलित भस्मारती में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किये निशुल्क दर्शन, जानिए पूरी व्यवस्था

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में बाबा महाकाल की चलित भस्मारती होगी, इस व्यवस्था में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किया निशुल्क दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 मध्यप्रदेश की धड़कन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के पहले दिन श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा श्रावण-भाद्रपद माह में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण श्रध्दालुओं की श्रध्दा को दृष्टिगत रखते हुए भस्मारती के दौरान चलित भस्मारती में निशुल्क प्रवेश दिया गया। जिसमे बिना पंजीयन के लगभग 30 हज़ार भक्तों ने चलित रूप (बिना रुके) से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के भस्मारती के दर्शन किये जा सकेंगे।

यह भी पढ़े…..

उज्जैन में महाकाल मंदिर में श्रावण महिने में दर्शनार्थियों एवं पार्किंग की क्या व्यवस्था रहेगी, जानिए पूरा प्लान

सुबह 03:15 बजे से ही श्रद्धालुओं ने निशुल्क भस्मारती दर्शन शुरु (Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023)

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 श्रावण माह के पहले दिन ही प्रातः 03:00 बजे खुले और 03 बजकर 15 मिनिट से ही श्रद्धालुओं ने नि:शुल्क चलित भस्मारती की व्यवस्था में दर्शन किये। ज्ञात हो कि, श्रावण- भाद्रपद माह में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए अनुमति नही मिलने से श्रद्धालु निराश हो जाते थे। अब चलित भस्मारती की व्यवस्था किये जाने से भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न है।

महाकाल की भस्मारती देखना सुखद अनुभूति- श्रध्दालु  (Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023)

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पूरे विश्व से श्रध्दालुओं का तांता लगा रहता है। गुजरात से आईं प्रतिभा पटेल ने बताया कि भगवान महाकाल की भस्म आरती मिलना अत्यंत सुखद अनुभव है। भगवान महाकाल की भस्म आरती शामिल होने के लिए वे पूरे परिवार के साथ पहुंची हैं। उन्हें भस्मारती में दर्शन की विधि अनुमति नहीं मिल पाई थी, लेकिन चलित भस्म आरती दर्शन के जरिए उन्हें लाभ मिल गया। राजस्थान से आए कुलदीप सिंह ने बताया कि श्रावण के पहले दिन भगवान महाकाल की भस्म आरती शामिल होने का अवसर मिला। इसके लिए वे खुद को धन्य मानते हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर की नई व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन हो जाने से सारी थकान और परेशानी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़े…..

आज 1 जूलाई से देश में 10 बड़े नियमों में बदलाव, जानिए क्या बदलाव होंगे

श्रावण माह में भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती के पट सोमवार को अलग समय और अन्य दिवस पर अलग समय में पट खुलेंगे (Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023)

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 श्रावण माह में भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती के पट सोमवार प्रात: 02:30 बजे और अन्य दिवस प्रात: 3 बजे खुलेंगे। इस दौरान मंदिर के पट दिनांक 04 जुलाई से 11 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 02:30 बजे और अन्य दिवस प्रात: 3:00 बजे खुलेंगे।

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023

महाकाल मंदिर में पूरे दिन होगा जलाभिषेक (Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023)

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 महाकालेश्वर मंदिर में प्रमुख पांच आरतियों के अलावा दिनभर भगवान का जल अभिषेक होगा। संध्या कालीन आरती के पहले भगवान का आकर्षक श्रृंगार होगा। इसमें भांग, सूखे मेवे आदि का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद संध्या कालीन आरती होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं का लगातार प्रवेश चालू रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि श्रावण के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या में अधिक बढ़ोतरी भले ही न देखी जाए लेकिन जैसे जैसे श्रावण बीतता जाएगा वैसे-वैसे भक्तों की संख्या में इजाफा होता रहेगा। श्रावण के प्रत्येक सोमवार भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। श्रावण के सोमवार को छोड़ छोड़कर प्रतिदिन ऐसी ही व्यवस्था रहेगी, जबकि श्रावण के सोमवार भगवान महाकाल की भस्म आरती रात 02:30 बजे होगी।

यह भी पढ़े…..

• महिलाओं को मिलेगा निशुल्क मोबाइल फोन एवं साथ में तीन साल तक का इंटरनेट भी फ्री मिलेगा, जानिए पूरी प्रोसेस

महाकाल मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक ने बताया (Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023)

Mahakal Bhasm Aarti Booking-2023 महाकाल मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, मंदिर को लेकर इस प्रकार की भ्रान्तियाँ फैलाई जा रही है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शन हेतु शुल्क लिया जा रहा है, जो पूर्णत: भ्रामक है। सामान्य दर्शनार्थियों को मानसरोवर द्वार से निःशुल्क रूप से दर्शन हो रहे हैं, जिसमें उनको 35 से 45 मिनट तक का समय लग रहा है। आज साँय तक लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। सभी देव स्थानों की तरह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी 250 रुपये में शीघ्र दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिसमें दर्शनार्थीयों को द्वार क्र. 04 से छोटे मार्ग से होकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करवा रहे हैं।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments