Sunday, June 16, 2024
Homedc newsमध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में...

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मना विजय उत्सव

Lok Sabha Election Result MP-2024 मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं वरिष्ठ नेतृत्व ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Lok Sabha Election Result MP-2024 मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंहकार और बड़बोलेपन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया जवाब, इस चुनाव में हमारी लड़ाई कांग्रेस के परिवारवाद से थी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की जनता ने बता दिया एमपी के मन में मोदी, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के संकल्प से मिली ऐतिहासिक विजय, श्री विष्णुदत्त शर्मा मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाना चमत्कार है, छिंदवाड़ा की कसक समाप्त श्री शिवराजसिंह चौहान।

यह भी पढ़े…..

मध्यप्रदेश में भाजपा ने पूरी 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जानिए कौन कितने वोटों जीते

Lok Sabha Election Result MP-2024 भोपाल लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं।

Lok Sabha Election Result MP-2024 यह सफलता वास्तव में प्रदेश की जनता के उस अपार स्नेह और आशीर्वाद का ही प्रकटीकरण है, जो वह भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बरसाती रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रदेश के मतदाताओं ने एक बार पुनः एमपी के मन में मोदी के नारे को चरितार्थ किया है। मोदी जी का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री चुना जाना एक अभूतपूर्व क्षण है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 28 सीटें 2019 में भी भाजपा जीती थी, छिंदवाड़ा की कसम थी, आज छिंदवाड़ा जीतकर भाजपा ने प्रदेश में इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़े….

• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी

जनता ने उदारता से दिया भाजपा को आशीर्वाद- डॉ. मोहन यादव (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता ने बड़ी उदारता से भाजपा को इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया है। इंदौर में हमारे प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी जी 11 लाख, 11 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी 5 लाख 41 हजार से अधिक वोटों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 सीटों में से 25 सीटों पर हमारे प्रत्याशी 1 लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। शेष 4 में से भी 3 सीटों पर हमारे उम्मीदवार 50 हजार से अधिक वोटो से जीत हासिल की।

यह भी पढ़े….

• यामाहा फैसिनो 125 पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर, माइलेज में है दमदार

वर्ष 2019 से प्रचंड है इस बार की जीत (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार की जीत 2019 की तुलना में कई मायनों में अलग है। आजादी के बाद संभवतः पहली बार हमने मुख्य चुनाव में छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की है। दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता जो दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं, इस चुनाव में धराशायी हो गए हैं। पिछले चुनाव में जनता ने भोपाल से उनका हिसाब किया था और इस बार उन्हें उनके घर ले जाकर छोड़ दिया। झाबुआ-रतलाम में हम पिछली बार एक लाख वोटों से जीते थे, इस बार जनता दो लाख से अधिक वोटों से कांतिलाल भूरिया को हराया। इसी तरह मंडला में भी कुलस्ते जी ने बड़ी जीत हासिल की है। इंदौर, खजुराहो, विदिशा, मंदसौर, देवास, उज्जैन, बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, सागर, भिंड, गुना जैसी सीटों पर हमने पिछली बार से बड़ी जीत हासिल की है।

यह भी पढ़े…..

• आने वाली 10 जून को इन महिलाओं के खाते में आएगी, 1250 रुपये की 13वीं किस्त

देश में यह पहला अवसर जब तीसरी बार बन रही गैर कांग्रेसी सरकार (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में यह पहला अवसर है, जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार तीसरी बार रिपीट हो रही है। इससे पहले पं. जवाहरलाल नेहरू 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके बाद इंदिरा गांधी 15 साल, 364 दिन प्रधानमंत्री रहीं। अब हमारे लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की बात मानकर उस पर भरोसा दिखाया है और हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे। हमने जनता की सेवा का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़े….

• निशुल्क सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे लें, जानिए पूरी जानकारी

हमारी लड़ाई कांग्रेस के परिवारवाद से (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी मैंने कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस देखी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने सिर्फ तीन नाम लिए। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी। शायद उन्हें कोई चौथा नाम लेने से रोक दिया गया हो। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारी लड़ाई कांग्रेस और उसके सहयोगियों के इसी परिवारवाद के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि डॉ. अंबेडकर का बनाया मूल संविधान जिसके पृष्ठ पर श्री रामदरबार का चित्र था, वो किसने हटाया? लोकसभा चुनाव में ऐसे ही मुद्दों पर बहस चली, जिसमें जनता से भाजपा पर विश्वास जताया और कांग्रेस को धूल चटाई। हमारे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के अहंकार और बड़बोलेपन का जवाब दिया। इसके लिए मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और देश-प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं, धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़े….

• श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती बुकिंग करना हुआ आसान जानिए कैसे होगी भस्मारती बुकिंग

जनता ने बता दिया एमपी के मन में मोदी- श्री विष्णुदत्त शर्मा (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल संगठन और मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मध्यप्रदेश में भाजपा को सभी 29 सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिली है। जीत के लिए प्रदेश के देवतुल कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कम समय में प्रदेश की जनता को जो विश्वास जीता है, उसका बहुत बड़ा योगदान है। देश में आज फिर इतिहास बनने जा रहा है। देश और प्रदेश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है।

यह भी पढ़े….

• होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द आने वाला है, इस बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चलेगी

टीम भावना से कार्य करके मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने बता दिया था कि एमपी के मन में मोदी हैं। लोकसभा के चुनाव में भी छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की सभी 29 सीटों में ऐतिहासिक विजय टीम भावना से कार्य करते हुए प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किया है, उसको प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाकर भाजपा ने यह इतिहास रचा है। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिल गया है। मैं प्रदेश की जनता को इस प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं देता हूं। देश की जनता ने पहले ही तय कर लिया था कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

Lok Sabha Election Result MP-2024 देश की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया और श्री मोदी जी तीसरी बार सरकार बनाएंगे और गरीब कल्याण और विकास की रफ्तार जिस गति से चल रही है वो निरंतर चलती रहेगी। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि अगर मोदी के मन में एमपी है, तो एमपी की जनता भी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी से उतना ही प्यार और विश्वास करती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर 370 नए वोट जोड़ने और पार्टी को मिलने वाले वोटों में 10 फीसदी की वृद्धि के लिए जी तोड़ परिश्रम किया। अंतिम आंकड़े आने तक भाजपा 10 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

यह भी पढ़े…..

• बाइक जैसा माइलेज देने वाली न्यू होंडा एक्टिवा 7g का मॉडल लांच हुआ, जानिए पूरी जानकारी

MP के मन में मोदी का भाव साकार हुआ- श्री शिवराज सिंह चौहान (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह विजय उत्सव है। पिछले चुनाव में भाजपा ने मध्यप्रदेश में 28 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी। छिंदवाड़ा नहीं जीत पाने की कसक थी। लेकिन इस चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं और प्रदेश संगठन की मेहनत से छिंदवाड़ा लोकसभा में ऐतिहासिक विजय मिली है, अब वह कसक भी समाप्त हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के मन में मोदी का भाव साकार हुआ है। मध्यप्रदेश की जनता ने बता दिया कि श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाना चमत्कार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो संकल्प व्यक्त किया है कि आप सभी अगले 25 वर्ष देश के लिए समर्पित कर दो। यह विराट जीत है, यह महाविजय है। अब भारत को विकसित बनाने के लिए मध्यप्रदेश को विकसित बनाना होगा, इसके लिए हम मेहनत की पराकाष्ठा करेंगे। मध्यप्रदेश को विकसित बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर धरातल पर कार्य करना है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हृदय से अभिनंदन, आभार। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े…..

• मध्यप्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर आगे, MP में भाजपा को मिली 29 सीटों पर क्लीन स्लीप, जानिए पूरी जानकारी

पार्टी की जीत पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को बधाई दी। साथ ही देश और प्रदेश के लाखों लाख कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-ढमाकों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की।

Lok Sabha Election Result MP-2024 कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी। इस दौरान महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विष्णु खत्री, पूर्व मंत्री श्री संजय पाठक, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, नगर निगम के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी मंचासीन रहे।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments