Monday, June 17, 2024
Homedc newsमध्यप्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर आगे, MP में भाजपा को मिली...

मध्यप्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर आगे, MP में भाजपा को मिली 29 सीटों पर क्लीन स्लीप, जानिए पूरी जानकारी

Lok Sabha Election Result MP-2024 मध्यप्रदेश में भाजपा 29 की 29 सीटों पर आगे चल रही है, कमलनाथ ने हार कबूली, शिवराज और सिंधिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Lok Sabha Election Result MP-2024 मध्यप्रदेश में रुझान के बाद अब नतीजे घोषित होने लगे हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीत गए हैं। वहीं विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत हासिल की है। टीकमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक की 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीत हुई है। भाजपा मध्यप्रदेश की 29 में से अब तक 3 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। जबकि 26 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़े….

• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी

छिंदवाड़ा में 26 साल बाद भाजपा जीती (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 छिंदवाड़ा की खास बात यह है कि भाजपा कमलनाथ के गढ़ पर 26 साल बाद एक बार फिर कब्जा जमाती दिख रही है। यहां 1997 में हुए उप चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को हराया था। अब 2024 में भाजपा के विवेक साहू बंटी ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को मात देते दिख रहे हैं। साहू को कमलनाथ ने पिछले विधानसभा चुनाव में हराया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट को जीतने में पूरी ताकत झोंक दी थी।

यह भी पढ़े….

• यामाहा फैसिनो 125 पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर, माइलेज में है दमदार

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान जीतें (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 विदिशा लोकसभा क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रतिद्वंदी को 8,20,868 मतों से हराया है।

गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बार फिर सिंधिया ने अपनी वापसी की है। 2019 के चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए इस बार उन्होंने जी तोड़ मेहनत कर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। सिंधिया को 880666 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को 368502 मत मिले। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 512158 मतों से जीत दर्ज कर इतिहास बनाया।

यह भी पढ़े…..

• आने वाली 10 जून को इन महिलाओं के खाते में आएगी, 1250 रुपये की 13वीं किस्त

अनिल फिरोजिया ने बताया कि यह जीत प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की जीत है (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया ने चुनाव में 3 लाख वोटों से अधिक की बढ़त बनाने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है, मैंने पहले ही यह कहा था कि इस बार हम पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे और इसे तोड़ने भी वाले हैं।

यह भी पढ़े….

• श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती बुकिंग करना हुआ आसान जानिए कैसे होगी भस्मारती बुकिंग

मध्यप्रदेश में भाजपा की ताकत वर्ष 1989 से बढ़ी (Lok Sabha Election Result MP-2024)

Lok Sabha Election Result MP-2024 इंदौर, भोपाल, भिंड और दमोह सीट पर भाजपा ने 1989 से लगातार अपनी जीत इस बार भी बरकरार रखते दिख रही है। इंदौर में वर्ष 1984 में कांग्रेस के प्रकाश चंद्र सेठी जीते थे। इसके बाद 1989 से लगातार भाजपा के कब्जे में यह सीट रही है। यही स्थिति भोपाल की है। यहां से आखिरी बार कांग्रेस प्रत्याशी केएन प्रधान 1984 में जीते थे। इसके बाद यहां भी 1989 से लगातार यहां भाजपा जीतती रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को यहां से लड़ाया, पर उन्हें भी हार मिली। इस बार पूर्व महापौर आलोक शर्मा कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव को मात देते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े….

• निशुल्क सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे लें, जानिए पूरी जानकारी

Lok Sabha Election Result MP-2024 भिंड, विदिशा और दमोह में भी 1989 यानी से यानी पिछले नौ चुनावों में भाजपा ही जीतती रही है। जबलपुर, मुरैना बैतूल और सागर में भाजपा वर्ष 1996 से लगातार जीत रही है। पार्टी अब इन सीटों पर जीत के लिए नए और दमदार चेहरे आगे करने की तैयारी में है। एकमात्र छिंदवाड़ा ही ऐसी सीट है जहां एक चुनाव छोड़कर कांग्रेस लगातार जीतती रही है। 1997 के उप चुनाव में यहां से भाजपा के सुंदरलाल जीते थे।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments