Ladli Behna Yojana MP-2024 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंर्तगत लाड़ली बहनों को आगामी 10 तारीख को प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1250 और 250 रूपये अंतरित किये जाएंगे
Ladli Behna Yojana MP-2024 मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बहनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है। रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और बंधुत्व का त्यौहार है। रोजगार के अवसरों में बहनों को प्राथमिकता दी जायेगी। आगामी 10 अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे।
Ladli Behna Yojana MP-2024 यहां आज बहनों ने विशाल राखी बांधकर राखी के पहले ही मुझे रक्षाबंधन का आनंद दे दिया है। प्रदेश में पूरे सावन हम रक्षाबंधन का त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर जिले में उत्सव आयोजित किये जायेंगे।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में “अग्रदूत पोर्टल” लॉन्च किया, जानिए अग्रदूत पोर्टल क्या है।
लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत (Ladli Behna Yojana MP-2024)
Ladli Behna Yojana MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और लाड़ली बहनों को उपहार दिये। इसके पूर्व रक्षाबंधन की थीम पर सावन उत्सव पर केन्द्रित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में किये गये साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बहनों को झूला झुलाया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वृहद राखी भेंट की और राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को आभार पाती भेंट कर शुभकामनाएँ दी।
यह भी पढ़िए….
10 अगस्त को 1250 रुपये की जगह 1500 रुपये आएंगे लाड़ली बहनो को (Ladli Behna Yojana MP-2024)
Ladli Behna Yojana MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातें में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा, लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये हर जिलें में उत्सव आयोजित किये जा रहे है। लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों और उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शनधारी बहनों को गैस सिलेण्डर 450 रूपये में दिया जायेगा।
यह भी पढ़िए.…
• क्या है प्रधानमंत्री की नमो ड्रोन दीदी योजना, महिलाओं की बदलेगी किस्मत
इन लाड़ली बहनों को मिलेगा 450 रुपये में गैस सिलेंडर (Ladli Behna Yojana MP-2024)
Ladli Behna Yojana MP-2024 प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को 1250 रुपये और 250 रुपये की अतिरिक्त राशि के अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के समस्त गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रिफिल पर अनुदान राशि के भुगतान के लिये दो योजनाओं का अनुमोदन मोहन कैबिनेट द्वारा किया गया है।
यह भी पढ़िए….
• ग्रामीण इंजीनियर योजना क्या है, जानिए पूरी जानकारी
Ladli Behna Yojana MP-2024 वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये योजना क्रमांक 1370 रसोई गैस सहायता योजना (उज्ज्वला) एवं योजना क्र. 1387 रसोई गैस सहायता योजना (गैर उज्ज्वला) की स्वीकृति दी गई है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 से इस योजनांतर्गत हितग्राहियों को राशि का भुगतान इन योजनाओं से किए जाने का प्रावधान किया गया।
यह भी पढ़िए…
• इन महिलाओं को मिलेगा लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए गाया गीत, बेटियों को झुलाया झूला (Ladli Behna Yojana MP-2024)
Ladli Behna Yojana MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पावन नगरी चित्रकूट में लाड़ली बहनों और बेटियों के साथ आनंद और खुशी से गदगद दिखे. उन्होंने मंच से अपनी बहनों के लिए प्रसिद्ध गीत फूलों का तारों का, सबका कहना है- “एक हजारों में मेरी बहना हैं” भी गाया इस अवसर पर उन्होंने बेटियों को झूला झुलाकर आशीर्वाद दिया

