Thursday, July 4, 2024
Homeप्रदेशLadli Behna Yojana MP-2023 एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने की तैयारी, जानिए...

Ladli Behna Yojana MP-2023 एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने की तैयारी, जानिए कैसे मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ, कब शुरु होंगे आवेदन

Ladli Behna Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश की लगभग एक करोड़ महिलाएं बनेगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली, जानिए इस योजना का लाभ किन-किन महिलाओं को मिलेगा

Ladli Behna Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रदेश की सभी पात्र एवं गरीब बहनों के लिए लाडली बहना योजना वर्ष 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। लाडली बहना योजना के अंर्तगत प्रदेश की मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओं को शिवराज सरकार के द्वारा 1 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता उन बहनों को प्रदान की जाएगी, जो गरीब परिवार से है, एवं जो पात्र है।

यह भी पढ़ें………

• देशी गाय पालने वाले को मिलेंगे 9 सौ रुपये प्रतिमाह, जानिए

Ladli Behna Yojana MP-2023 इस योजना के अंर्तगत गरीब महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रतिमाह और पूरे वर्ष में यानी इस तरह 1 वर्ष में 12 हजार रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। यह राशि पात्र महिलाओं के सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की सभी गरीब एवं पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें………..

महापौर ने स्वचलित ट्रैफिक मित्र रोबोट का किया लोकार्पण

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लाडली बहना योजना का उद्देश्य (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि मध्यप्रदेश की सभी गरीब एवं पात्र बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे सभी बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के अंर्तगत प्रदेश की बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में वितरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा। ताकि समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें…………

आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में करें चेंज, जानिए पूरी प्रोसेस

अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस

लाडली बहना योजना के लिए एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने की तैयारी (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 लाडली बहना योजना में सूत्रो के अनुसार शिवराज सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती योजना के लिए पात्र महिलाओं के मापदंड तय करना है। क्योंकि मुख्यमंत्री ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के दायरे में लाना चाहते हैं। उन्होंने इस योजना को जाति और गरीबी रेखा के मापदंड के बंधन से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं की संख्या करीब 2.65 करोड़ है। खजाने की हालत को देखते हुए सरकार अधिकतम एक करोड़ महिलाओं को इस योजना के दायरे में ला सकती है। अतः अब सरकार के आला अफसरों के सामने यह चुनौती है  कि 2.65 करोड़ में से एक करोड़ महिलाओं की छंटनी कैसे की जाए ताकि लाड़ली बहना योजना के दायरे में  हर जाति की महिला कवर हो जाए।

यह भी पढ़ें……

अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे

आधार कार्ड पर अपने नाम में ऑनलाइन कैसे सुधार करें, जानिए पूरी प्रोसेस

लाडली बहना योजना का लाभ एवं विशेषताएं (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 लाडली बहना योजना का लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार है:-

  • लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई है।
  • लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की मध्यम वर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • शिवराज सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंर्तगत प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।
  • 5 वर्षों में सरकार द्वारा अनुमानित योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
  • निम्न वर्ग की सभी बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए ही इस योजना को आरंभ किया जा रहा है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
  • लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता धनराशि का वितरण किया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को शुरु करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Ladli Behna Yojana MP-2023

यह भी पढ़ें……

सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

किन-किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा ओर किन्हे नही मिलेगा (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 लाडली बहना योजना की तैयारी करने में जुटे महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र महिलाओं की संख्या सीमित करने के लिए सबसे पहले इन्कम टैक्स भरने वाले परिवार की महिलाओं को इसके दायरे से बाहर रखने पर विचार किया जा रहा है। यानी 18 वर्ष से ज्यादा आयु की कोई ऐसी महिला जो नौकरी पेशा नहीं है लेकिन उसके पिता या पति आयकर दाता हैं तो उस महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसी महिलाएं भी योजना के दायरे में नहीं आएंगी जो खुद या जिनके पति किसी सरकारी विभाग में नियमित कर्मचारी हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों जैसे पार्षद, विधायक और सांसद के परिवार की महिला को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा योजना की हितग्राही की संख्या सीमित करने के लिए ऐसी महिला को भी योजना से बाहर रखने पर विचार किया जा रहा जो सरकार की किसी योजना के तहत सीधे कोई आर्थिक सहायता या राशि का लाभ ले रहीं हैं। हालांकि लाड़ली बहना योजना के मापदंड तय करने के बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के स्तर पर ही लिया जाएगा। इसके बाद भी योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च करने का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें……

जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन कैसे सुधार करें, जानिए पूरी प्रोसेस

महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल पर लगा प्रतिबंध, कितना देना होगा जुर्माना, जानिए क्या रहेगी व्यवस्थाएं

लाडली बहना योजना 8 मार्च से लागू करने की तैयारी (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 लाड़ली बहना योजना के बारे में बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक शुरुआत महिला दिवस यानी 8 मार्च को बड़े समारोह में करेंगे। प्रदेश में इस दिन से लाड़ली बहना योजना के फार्म भराने की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के आवेदन का फार्म और प्रक्रिया बहुत की आसान रखने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कम पढ़ी लिखी महिलाओं को इसके लिए कहीं भटकना नहीं पड़े। लाड़ली बहना योजना के फार्म ऑनलाइन नहीं बल्कि हर शहर और गांव में समारोहपूर्वक ऑफलाइन यानी मैनुअल तरीके से भरवाए जाएंगे।

Ladli Behna Yojana MP-2023 ये काम अप्रैल के अंत तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद योजना के लिए पात्र महिलाओं की लिस्ट तैयार करने का काम मई महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो योजना के लिए पात्र पाई गईं महिलाओं के बैंक खाते में जून महीने से हर महीने एक हजार रुपए डाले जाने लगेंगे।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments