Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशLadli Behna Yojana MP-2023 महिलाओं के हित में लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के...

Ladli Behna Yojana MP-2023 महिलाओं के हित में लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के बाद अब लाड़ली बहना योजना होगी शुरू- मुख्यमंत्री

Ladli Behna Yojana MP-2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के हित में की बड़ी घोषणा की, लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के बाद अब लाड़ली बहना योजना होगी शुरू, महिलाओं को हर साल राज्य सरकार देगी 12 हजार रूपये योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे

Ladli Behna Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर घोषणा की कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जायेगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत् मिलता रहेगा। योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।

यह भी पढ़ें………

जल्द ही अस्त होंगे कुंभ राशि में अस्त, जानिए इसका प्रभाव

कुंडली में मंगल दोष हो तो विवाह के पहले कर लें ये 10 उपाय, जानिए क्या

मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 नर्मदा जयंती पर नर्मदपुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा घाट पर सपत्नीक नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यहाँ आधुनिक बस स्टेण्ड भी बनाया जायेगा।

यह भी पढ़ें…….

• नये वर्ष में भी अमेरिकी कंपनियों में छंटनी जारी, भारतीयों के लिए H-1B वीजा बना चुनौती, बाइडन ने चिंता जताई

जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, इन राशियों का हो सकता है भाग्य उदय

मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम को दी करोड़ों की सौगात, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकापर्ण और भूमि पूजन (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 नर्मदा जयंती व गौरव दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करोड़ों रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुली भूमि पूजन और लोकापर्ण किया। जिममें प्रमुख रूप से 11 करोड़ 26 लाख की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकापर्ण1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन2 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं विभिन्न विकास कार्य तथा 5 करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुली भूमि पूजन किया। 

यह भी पढ़ें……..

कलेक्टर ने चार एसडीएम (SDM) एवं दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकेंगे पंजीयन, जानिए पूरी प्रोसेस

Ladli Behna Yojana MP-2023

नर्मदापुरम को मिली अनेक सौगात (Ladli Behna Yojana MP-2023)

Ladli Behna Yojana MP-2023 विधायक डॉ शर्मा ने कहा मां नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा भी है नर्मदावासियों पर तो मां नर्मदा की विशेष कृपा है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ष मां नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदापुरम को अनेकों सौगात दी है जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि साढ़े 7 करोड़ की लागत से सेठानी घाट का मजबूतीकरण किया गया। 32 करोड़ की लागत से बने रसूलिया ब्रिज का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो गया है। 54 करोड़ की लागत से नर्मदापुल की सौगात प्राप्त हुई है जिसका काम जारी हैं। नर्मदापुरम को बाबई से जोड़ने वाले तवापुल के निर्माण के लिए भी 135 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार अन्य निर्माण कार्य की सौगात मुख्यमंत्री जी द्वारा नर्मदापुरम को दी जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का नर्मदापुरमवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं।

यह भी पढ़ें……….

21 लाख दीपों से जगमग होगा माँ क्षिप्रा का पावन तट

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में आगामी दो माह 20 ट्रेन, 20 हजार यात्रियों को तीर्थ दर्शन कराएगें

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments