Tuesday, July 2, 2024
Homeप्रदेशMP के तर्ज पर इस राज्य में भी लाड़ली बहना योजना की...

MP के तर्ज पर इस राज्य में भी लाड़ली बहना योजना की शुरुआत हुई, जानिए

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अलगे माह से लागू होगी लाड़ली बहना योजना, बजट का हुआ ऐलान (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 मध्यप्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने कल शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पेश किये गए इस बजट में एकनाथ शिंदे सरकार ने कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। इस दौरान वित्तमंत्री अजित पंवार ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में नई महत्वाकांक्षी योजना लागू करने की घोषणा की। इसके योजना के अंर्तगत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़िए….

फर्जी तरीके से सिम कार्ड खरीदने पर 50 लाख का जुर्माना, 3 साल की सजा, जानिए एक व्यक्ति कितनी सिम खरीद सकता है

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 राज्य विधानसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश करते हुए अजित पंवार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ की घोषणा की। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पंवार ने बताया कि नारी परिवार का सहारा होती है। हम अनेक महिलाओं को अकेले ही परिवार संभालते हुए भी देख रहे हैं। इन महिलाओं को तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसीलिए मैं हमारी बेटी-बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना की घोषणा कर रहा हूं।

यह भी पढ़िए….

सीखो कमाओ योजना से युवाओं को मिल रहे अनेक लाभ, जानिए कैसे करें आवेदन

जानिए क्‍या है इस योजना का उद्देश्‍य (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस योजना को लागू करने का उद्देश्‍य यह है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाना है। सीएम शिंदे ने कहा इससे महिलाओं को काफी मदद मिलेगी। महाराष्‍ट्र सरकार ने कहा नारी परिवार की शक्ति होती हैं, कई महिलाएं जो अकेले अपना घर चला रही हैं उन्‍हें इस धनराशि से मदद मिलेगी।

यह भी पढ़िए….

• महाकाल मंदिर में श्रावण मास में भस्मारती प्रोटोकॉल बन्द होगा, जानिए पूरी खबर विस्तार से

Ladli Behna Yojana-2024 इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना भी बनाई है उसमें उन्हें साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। सीएम शिंदे ने कहा हमने कई योजना महिलाओं के लिए शुरू की है ताकि उनका सम्मान बढ़े।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना कब से लागू होगी (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 कल दिनाक 28 जून 2024 महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित पंवार जी द्वारा मानसून बजट सत्र के अंतर्गत महारष्ट्र लाड़ली बहना योजना जिसे सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के नाम से लांच किया गया है | माझी लाडकी बहिन योजना को सरकार जुलाई 2024 से लागू करने वाली है।

यह भी पढ़िए…..

• बजाज जल्दी ही सीएनजी (CNG) बाइक लांच करने वाला है, जानिए कब लांच होगी सीएनजी बाइक

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की खास बात (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 प्रदेश में जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह में 1500 रुपये जमा होंगे। 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। जिनके परिवार की संयुक्त वार्षिक इनकम 2.50 लाख रुपये से कम है, उन्हें स्कीम का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़िए….

• इस बार श्रावण माह की शुरुआत सोमवार से ओर समापन भी सोमवार से होगा, जानिए कब-कब निकलेगी महाकाल की सवारी

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की पात्रता (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की पात्रता इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं की आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।

यह भी पढ़िए….

• घर की बिजली भी अब रिर्ज से चलेगी, जितना बैलेंस होगा उतनी ही बिजली चलेगी

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

यह भी पढ़िए….

• लखपति दीदी योजना में महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक लोन, वो भी बिना ब्याज के, जानिए कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की चयन प्रक्रिया (Ladli Behna Yojana-2024)

Ladli Behna Yojana-2024 महाराष्ट्र सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना को लागू करने की घोषणा की गई है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़िए….

• उज्जैन में देवास रोड़ पर 5 रनवे का ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनेगा, जानिए

Ladli Behna Yojana-2024 मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना से राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल सकता है महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिलाओं का चयन उनकी पारिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। राज्य की पीले और ऑरेंज राशन कार्ड रखने वाले परिवारो की महिलाओं को योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments