Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशKubereshwar Dham sehore 2023 कुबेरेश्वर धाम सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव हुआ निरस्त,...

Kubereshwar Dham sehore 2023 कुबेरेश्वर धाम सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव हुआ निरस्त, जानिए पूरी जानकारी

Kubereshwar Dham sehore 2023 कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्था का वास, दूसरे दिन तीन साल के मासूम की मौत, 50 लोग हुए लापता, कुबेरेश्वर धाम सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव हुआ निरस्त, लाखों लोगों को वापस लौटाया, कथा चलती रहेगी

Kubereshwar Dham sehore 2023 मध्यप्रदेश के सीहोर में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कलेक्टर के आदेश पर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव बंद करने की घोषणा कर दिया गया है। अब किसी को रुद्राक्ष नहीं दिया जाएगा। सीहोर से लाखों लोगों को वापस लौटा दिया गया है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें………..

• बाबा महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर कितनी देर में होगें दर्शन क्या व्यवस्था रहेगी, जानिए पूरी जानकारी

कुबेरेश्वर धाम सीहोर में 15 और 16 फरवरी 2023 को क्या हुआ (Kubereshwar Dham sehore 2023)

Kubereshwar Dham sehore 2023 कुबेरेश्वर धाम सीहोर में 15 और 16 फरवरी 2023 को निम्न घटना हुई:-

  • 15 फरवरी 2023 की शाम को ही व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।
  • इसके बाद 16 फरवरी 2023 की सुबह लाखों लोग सड़कों पर मौजूद थे।
  • भोपाल इंदौर हाईवे पर 27 किलोमीटर लंबा जाम 10 घंटे तक चला।
  • एंबुलेंस को निकलने का रास्ता तक नहीं दिया गया।
  • एक महिला की मौत हुई, 3 महिलाएं लापता। 3000 लोगों से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हुई।
  • भीड़ के कारण ट्रैफिक के साथ-साथ मोबाइल नेटवर्क भी जाम हो गया था।
  • ₹15 में मिलने वाली 1 लीटर पानी की बोतल ₹150 तक बिकी।
  • 1 लीटर ट्यूबवेल का पानी ₹50 में बिका।
  • लाखों लोगों को किसी भी कीमत पर खाना नहीं मिला।
  • लोगों ने रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप और खेतों में खुले आसमान के नीचे रात गुजारी।

यह भी पढ़ें………..

लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा 1 हजार रुपये प्रति माह, जानिए कब से होगा आवेदन

भोपाल देवास मार्ग पर लगा लंबा जाम, एक महिला की मौत (Kubereshwar Dham sehore 2023)

Kubereshwar Dham sehore 2023 मिली जानकारी के अनुसार, सीहोर के नजदीकी कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सात दिवसीय रुद्राक्ष वितरण व शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा था। कथा के पहले ही दिन गुरुवार को आयोजन स्थल पर कोहराम की स्थिति निर्मित हो गई. वहीं इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे अल सुबह से देर रात तक जाम रहा। शुक्रवार को भी इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम के हालात बने हुए हैं। वाहन रेंग रहे हैं, लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. वहीं कथा के पहले ही दिन कुबेश्वर धाम पर धूप में खड़ी एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे सहित महिला पुरुष अपनों से बिछड़ गए हैं।

Kubereshwar Dham sehore 2023

यह भी पढ़ें……….

शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम 18 फरवरी को, शिप्रा तट पर 15 लाख दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा

अब नही मिलेंगे श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष (Kubereshwar Dham sehore 2023)

Kubereshwar Dham sehore 2023 मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कुबेश्वर धाम पर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहले ही दिन आ गये थे। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। और कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष वितरण के लिए लगाए गए 32 काउंटरों में श्रद्धालुओं तोडफ़ोड़ कर दी, वहीं व्यवस्था के लिए लगाई गई बल्लियां भी उखाड़ फेंकी। इस रुद्राक्ष के आयोजन स्थल पर बने कोहराम के चलते आयोजन समिति ने रुद्राक्ष वितरण स्थगित करने का निर्णय लिया है। आज से कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष नहीं मिलेंगे।

यह भी पढ़ें………….

• प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस

10 लाख लोग रुद्राक्ष लेने पहुंचे कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham sehore 2023)

Kubereshwar Dham sehore 2023 सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार रुद्राक्ष पाने की ख्वाहिश लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 10 लाख लोग इस वक्त कुबेरेश्वर धाम पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते यहां हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रशासन ने 10 लाख लोगों के यहां पहुंचने की तैयारी की थी, लेकिन लगातार आ रही भीड़ के चलते प्रशासन यहां व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संभाल नहीं पा रहा है। कुबेरेश्वर धाम में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष वितरण और शिव कथा का आयोजन होना था, लेकिन फिलहाल बढ़ती भीड़ को देखते हुए रुद्राक्ष वितरण बंद कर दिया गया है। सीहोर जिले में हालात ये हैं कि स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक और कुबेरेश्वर धाम के आस-पास के क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वहीं, भोपाल-इंदौर हाईवे पर गुरुवार सुबह से ही कई किमी लंबा जाम लगा है। गुरुवार को देर रात करीब 15 किमी का जाम लगा रहा। जाम में बड़ी संख्या में कुबेरेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु शामिल थे।

यह भी पढ़ें………….

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

लगभग चार लाख रुद्राक्ष बांटे गये (Kubereshwar Dham sehore 2023)

Kubereshwar Dham sehore 2023 रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम 16 फरवरी 2023 से होना था, लेकिन 15 फरवरी 2023 को ही करीब एक लाख लोग रुद्राक्ष पाने के लिए कुबेरेश्वर धाम पहुंच गए थे, जिसके बाद समिति ने एक दिन पहले से ही रुद्राक्ष बांटना शुरू कर दिया था। 15 फरवरी को करीब एक लाख रुद्राक्ष बांटे गए थे। वहीं गुरुवार को रुद्राक्ष वितरण बंद होने से पहले करीब साढ़े तीन लाख रुद्राक्ष बांटने की बात कही गई है। दो दिनों में करीब चार लाख से ज्यादा रुद्राक्ष बांटे जाने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें……….

21 लाख दीपों से जगमग होगा माँ क्षिप्रा का पावन तट

व्यवस्थाओं की उड़ गई धज्जिया (Kubereshwar Dham sehore 2023)

Kubereshwar Dham sehore 2023 सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में बुधवार रात तक ही पंडाल भर गए थे, वहीं जगह न मिलने से श्रद्धालु होटलों, लाज से लेकर ग्रामीणों के घर और खुले मैदानों तक में ठहरे हुए थे। पहले दिन गुरुवार सुबह से ही हजारों वाहनों में श्रद्धालु धाम की ओर पहुंचने लगे। इससे व्यवस्था संभाल रहे एक हजार पुलिसकर्मी भी लाचार हो गए। सुबह ही 10 बजे तक ही इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर 10-10 किमी व इच्छावर-भाऊखेड़ी से कोठरी जाने वाले मार्ग पर भी सात किमी का जाम लग गया था। हालत यह बनी कि दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों को सात से आठ किमी पीछे रोका जाने लगा और लोग पैदल ही कुबेरेश्वर धाम पहुंचना शुरू हो गए। वहीं रुद्राक्ष वितरण के लिए बनाए गए जिगजैग की जालियां व बल्लियां टूट गई। जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-एसपी के वाहन सहित व्यव्स्था संभालने जा रहे पुलिसकर्मी तक भी जाम में फंस गए।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments