Sunday, June 16, 2024
Homeदेश-विदेशKarwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ की कैसे करें पूजा,...

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ की कैसे करें पूजा, व्रत का क्या है इसका महत्व, पूजा की थाली में क्या रखें

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 महिलाएं करवा चौथ की पूजा कैसे करें, करवा चौथ व्रत का क्या है महत्व, पूजा की थाली में क्या रखना है, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ का व्रत ओर पूजा देश की सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सुखद जीवन के लिए पूरे साल में कई प्रकार के व्रत करती हैं। उनमें एक करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत विशेष माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। फिर रात के समय में चंद्रमा के निकलने पर दर्शन करते हुए उनकी पूजा और अर्घ्य देकर पति के हाथों ले जल ग्रहण कर व्रत पूरा करती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का त्योहार 13 अक्तूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। करवा चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और करवा माता का कथा,पूजा और आरती करती हैं। करवा चौथ पर पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ में सींक, करवा, छलनी, दीपक,जल और चंद्रमा के दर्शन करने का क्या महत्व होता है।

यह भी पढ़ें…….

फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

• प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान देगी, किसानों को मिलेगा सीधा

करवा चौथ का महत्व (Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022)

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 भारत में करवा चौथ व्रत का अपना ही अलग एक महत्व है। दरअसल उत्तर और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में अधिकतर पुरुष सेना या सैन्य बलों में नौकरी करते थे, तब उनकी पत्नियां अपने पति की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए यह पर्व मनाती थी। साथ ही यह पर्व रबी फसल के मौसम के दौरान आता है जो गेंहू की बुवाई का मौसम है। इसलिए महिलाएं मिट्टी के बर्तन यानि करवा में गेहूं के दाने भरकर भगवान के अर्पित करती हैं।करवा चौथ मनाने के पीछे और मान्यता है कि पहले लड़कियों की शादी 10-12 साल की उम्र में हो जाती थी। उस वक्त विवाहित महिलाएं अपने परिवार या अपने दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाती थीं। तब करवा चौथ ही एक ऐसा त्योहार होता था जब सभी विवाहित महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर इस पर्व को धूमधाम से मनाती थी। आजकल तो पत्नियों के साथ-साथ पति भी करवा चौथ का व्रत रखने लगे हैं। इस पर्व पर माता गौरी, शिवजी, गणेश जी और कार्तिकेय भगवान की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

करवा चौथ की कथाएं (Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022)

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ की कथाएं इस प्रकार है:-

01. रानी वीरवती की कथा- रानी वीरवती के 7 भाई थे। रानी वीरवती सात भाईयों की इकलौती बहन थीं। जब रानी वीरवती का पहला करवा चौथ आया तो वह अपने मायके चली गईं। करवा चौथ के दिन वीरवती भूखी-प्यासी रही, अपनी बहन की हालत देखकर भाइयों ने पीपल के पेड़ के पीछे एक नकली चंद्रमा बनाकर टांग दिया और अपनी बहन से व्रत तोड़ने को कहा फिर रानी वीरवती ने भाइयों की बात मानकर व्रत तोड़ दिया और जैसे ही व्रत तोड़ा रानी वीरवती के सुसराल से खबर आई कि उसके पति की मृत्यु हो गई है। रानी वीरवती दौड़ती हुई अपने ससुराल की तरफ भागी, तभी उसे रास्ते में माता पार्वती मिलीं। माता पार्वती ने बताया कि वीरवती के भाइयों ने उनका उपवास तोड़ने के लिए चाल चली थी। फिर पार्वती जी ने वीरवती से पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखने को कहा और रानी वीरवती ने उसी तरह से व्रत रखा और यमराज ने उनके पति को जीवन दान दिया।

02. देवी करवा की कथा- पौराणिक कथा के अनुसार, एक दिन देवी करवा के पति तुंगभद्रा नदी में स्नान करने गए थे। जहां पर एक मगरमच्छ ने उनके पति के पैर को पकड़ लिया। तब करवा के पति ने चिल्लाते हुए करवा को आवाज लगाई करवा दौड़कर नदी के पास आईं। करवा ने अपने पति को बचाने के लिए एक धागे से मगरमच्छ को पेड़ से बांध दिया। अपने पति को बचाने के लिए करवा ने यमदेव को बुलाया ओर यमदेव प्रकट हुए लेकिन उन्होने करवा के पति को जीवनदान देने से मना कर दिया। तब क्रोधित होकर करवा ने यमराज से कहा कि अगर उन्होने ऐसा नहीं किया तो वह उन्हें श्राप दे देंगी। यमराज सती के श्राप से भयभीत हो गए और करवा के पति को जीवन दान दे दिया। तब से विवाहित महिलाएं करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा-अर्चना करके अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं।

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022

यह भी पढ़ें…….

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

• क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 01 जूलाई से होंगे नए नियम लागू, जानिए क्या बदलाव होंगे

करवा चौथ की पूजन की क्या-क्या सामग्री है (Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022)

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ की पूजन की सामग्री इस प्रकार है:-

  • शहद
  • कच्चा दूध
  • शक्कर
  • शुद्ध घी
  • दही
  • पांच प्रकार की मिठाई
  • गंगाजल
  • अगरबत्ती
  • चन्दन
  • अक्षत यानी कच्चा चावल (साबूत)
  • माता पार्वती के लिए श्रृंगार का सामान
  • शिव पार्वती गणेशजी की तस्वीर
  • लाल फूल गौरी गणेश के लिए
  • दुर्वा गणेश जी को अर्पित करने के लिए
शाम के समय माता करवा की पूजा के लिए सामग्री
  • दीपक
  • कपूर
  • लाल रंग की रुई से बनी गोल बत्तियां
  • मिट्टी का लोटा
  • लकड़ी का आसन
  • चांद की पूजा के लिए छलनी
  • सफेद फूल चंद्रमा के लिए

यह भी पढ़ें……..

• किसान अब खुद करेंगे अपनी फसल की गिरदावरी

• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

करवा चौथ की पूजन करने की विधि Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ की पूजन विधि इस प्रकार है:-

  • करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्यकृम और स्नान के बाद सास द्वारा दी जाने वाली सरगी को ग्रहण करती हैं।
  • इसके बाद संकल्प लेती हैं कि मैं पूरे दिन ना तो कुछ खाउंगी और ना ही कुछ पीयुंगी।
  • शाम के समय विवाहित महिलाएं सज संवरकर तैयार होती हैं और करवा चौथ पूजा के लिए एकत्रित होती हैं।
  • पूजा के लिए महिलाएं घर की दीवार पर करवा माता की तस्वीर चिपकाती हैं। फिर करवा माता के सामने जल से भरा कलश और मिट्टी के करवे में अनाज, चीनी और सिक्कों को भरकर रखती हैं।
  • इसके बाद नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌. प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥ मंत्र का जाप करती हैं।
  • मंत्र जाप के बाद, माता गौरी, भगवान शिव, भगवान कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा करती हैं।
  • इसके बाद करवा चौथ की कहानी सुनाई जाती है और उसके बाद चंद्र पूजा के लिए थाली तैयार की जाती है। थाली फल, मिठाई, दीपक, सिंदूर और रंगीन चुन्नी और पानी का गिलास और छलनी होती है।
  • फिर महिलाएं चंद्रोदय का इंतजार करती हैं और चंद्रमा के उदय होने पर उसे अर्घ्य देकर उसकी पूजा करती हैं।
  • इसके बाद छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं और पति अपनी पत्नी को पानी पिलाते हैं और मिठाई खिलाकर उनका व्रत तोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें……

संबल योजना के नये स्वरूप संबल 2.0 के पोर्टल का शुभारंभ करेंगे- मुख्यमंत्री

गेहूँ खरीदी की तिथि को लेकर मुख्यमंत्री ने किया बदलाव

मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय भूखण्ड प्रदान किये जायेंगे

करवा चौथ पर पूजा थाली में इन सामग्री को रखें इनका महत्व (Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022)

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 करवा चौथ पर पूजा की थाली में इन सामग्री को रखें इनका महत्व  इस प्रकार है:-

01. आटे का दीपक- करवा चौथ पर पूजन थाली में आटे का दीपक जरूर शामिल करना चाहिए। दीपक में सरसों के तेल में रुई की बत्ती डालें. इससे गृह कलह दूर होता है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है‌।

02. मिट्टी का करवा- करवा चौथ पर मिट्टी का करवा शुभ माना जाता है। वैसे आजकल बाजार में कई प्रकार के करवे आ गए हैं। किसी भी करवे पर चावल का लेप जरूर लगाना चाहिए। करवे को रक्षा सूत्र से बांधना चाहिए और चाहें तो इसे सजा भी सकते हैं।

03. कांस की तीलियां- करवा चौथ पर कांस की तीलियां भी उपयोग में ली जाती है। कांस की तीलियों का महत्व पौराणिक कथाओं में बताया गया है। ऐसे में इनका उपयोग करना शुभ माना जाता है।

04. कुमकुम- करवा चौथ की थाली में कुमकुम रखना बेहद जरूरी होता है। मान्यता है कि पूजा के बाद इसी कुमकुम से मांग भरने से सुहाग की लंबी आयु की कामना पूर्ण होती हैं।

05. छलनी और पुष्प- करवा चौथ की थाली में फूल शामिल करने चाहिए। फूल माला प्यार और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए पूजा में इसे शामिल करना शुभ माना जाता है। इसी तरह छलनी का उपयोग भी करना चाहिए।

06. मिठाई ओर चावल- करवा चौथ पर चंद्र देव की पूजा में मिठाई और चावल अर्पित करने चाहिए। मिठाई सफेद चीज जैसे दूध से बनी हो तो इसका फल अधिक प्राप्त होता है। पूजा की थाली में रोली और चावल भी जरूर रखें।

07. तांबे का लोटा और गिलास- चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए करवा चौथ की थाली में पानी से भरा तांबे का लोटा जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही एक पानी का गिलास भी रखना चाहिए। मान्यता है कि इसी पानी के गिलास से व्रत खोलना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें……

एरोपोनिक (Aeroponic) तकनीकी से होगी आलु की खेती, ना मिट्टी की जरुरत, ना जमीन की जरुरत

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में 7 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बर्न युनिट तैयार हो रही है

करवा चौथ की पूजन का मुहूर्त (Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022)

Karwa Chouth Ki Pooja Kaise Kare-2022 प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहाग की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। इस साल यह पावन चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को पूर्वाह्न 01:59 से प्रांरभ होकर 14 अक्टूबर 2022 को पूर्वाह्न 03:08 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार इस साल यह व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सायंकाल 05:54 से लेकर 07:09 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें……

लाड़ली लक्ष्मियों की उच्च शिक्षा का खर्च शासन वहन करेगा, मुख्यमंत्री ने कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 लांच की

अब गरीब का होगा मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत ‘‘निरामयम’ का लाभ लेकर पाये निःशुल्क उपचार, उज्जैन इन अस्पतालों में होगा निशुल्क इलाज

‌उर्वरक की कालाबाजारी करनी पड़ी भारी, 6 महिने के लिए जेल भेजने के निर्देश, विक्रेता का गोडाउन तोड़ा

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments