नववर्ष से शुरू होगा काम (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024) उज्जैन सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सबसे अहम प्रोजेक्ट है इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड़
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर ओर धार्मिक नगरी उज्जैन को जोड़ने वाला इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे का काम नववर्ष से शुरू होगा। वर्तमान में रोड़ के दोनों तरफ की साफ सफाई की जा रही है। प्रोजेक्ट पूरा होने की डेडलाइन जनवरी 2028 है। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए यह हाईवे बेहद जरुरी होगा। इंदौर से उज्जैन के बीच करीब 55 किलोमीटर का सफर पूरा करने में अभी चार पहिया से एक से सवा घंटा लगता है। इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे तैयार होने पर यही सफर 45 से 50 मिनट में पूरा हो जाएगा।
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 इंदौर से उज्जैन के बीच मौजूदा फोरलेन हाईवे को ही चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ मौजूदा दो लेन के अलावा एक-एक लेन और बनाई जाएगी। दोनों तरफ तीसरी लेन के लिए साइट क्लीयर की जा रही है। जहां अतिक्रमण थे, उन्हें भी हटाया जा रहा है। पूरे हाईवे पर 8 जगह फ्लायओवर व अंडरपास बनाने की योजना है। निर्माण एजेंसी को बैंक से फाइनेंशियल क्लोजर लेने के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (MPRDC) ने 5 महीने का समय दिया था, जो 15 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कंपनी को अपॉइंटेड डेट दे दी जाएगी। इस दिन से कंपनी को 2 साल की अवधि में काम पूरा करके देना होगा।
यह भी पढ़िए….
• झाडू पोछा करने वाली महिला ने वीडियो बनाकर दो साल में करोड़ों रुपये एठें, जानिए पूरी खबर
सिंहस्थ 2028 में 1 लाख से ज्यादा वाहन रोज आने की संभावना है (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 इंदौर उज्जैन रोड पर अभी इंदौर से उज्जैन के बीच आम दिनों में 30 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं। त्योहार व अन्य खास मौकों पर वाहन संख्या 60 से 70 हजार तक पहुंच जाती है। सिंहस्थ तक इस पर ट्रैफिक फ्लो एक लाख से ज्यादा वाहन के करीब रोज रहेगा। ऐसे में सिक्स लेन हाईवे बहुत फायदेमंद साबित होगा। हाईवे की शुरुआत इंदौर के अरबिंदो अस्पताल से होगी, जो उज्जैन के हरिफाटक ब्रिज पर खत्म होगा। प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1600 करोड़ रुपए है। इसमें निर्माण की लागत 623 करोड़ रुपए है। शेष राशि में यूटिलिटी शिफ्टिंग, सड़क बन जाने के बाद उसका ऑपरेशन और मेंटेनेंस आदि पर खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन बनने के बाद एक ही टोल नाका होगा (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 इंदौर-उज्जैन रोड़ पर वर्तमान में इस सड़क के दोनों छोर पर टोल नाके हैं। आने वाले समय में एक ही टोल नाका बनाया जाएगा और मौजूदा टोल व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। हाईवे बनने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों टाउनशिप को भी लाभ होगा।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन पर 6 अंडरपास बनेंगे (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 इंदौर उज्जैन सिक्स लेन रोड़ पर 6 अंडरपास बनेंगे। जो धरमपुरी बायपास, सांवेर बायपास का पहला छोर, सांवेर बायपास का अंतिम छोर, सांवेर में उलटे हनुमान मंदिर चौराहे पर, पंथ पिपलई और इंजीनियरिंग कॉलेज पर बनेंगे।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
इंदौर उज्जैन सिक्स लेन पर 2 फ्लायओवर बनेंगे (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 इंदौर उज्जैन सिक्स लेन रोड़ पर दो फ्लायोवर जो कि एक उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टॉप पर और एक महावीर मार्ग पर। एक फ्लायओवर इसी सड़क पर एनएचएआई द्वारा बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़िए….
आठ मीटर होगी चौड़ी सड़क (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 सिंहस्थ के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। अभी इंदौर-उज्जैन मार्ग 17 मीटर है। दोनों तरफ साढ़े आठ-साढ़े आठ मीटर चौड़ाई है। सिक्सलेन बनने के बाद इंदौर-उज्जैन रोड 25 मीटर चौड़ी होगी। प्रत्येक हिस्सा चार-चार मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग पर दुपहिया-कार और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन रखी जाएगी।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
निर्माण से ज्यादा मेंटनेंस पर खर्च होगा (Indore-Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore-Ujjain Six Lane Project-2024 डीपीआर में काफी संशोधन किया गया है। पहले योजना अमल में लाने को 1.35 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने, आठ फ्लाय ओवर और 70 अंडरपास बनाना प्रस्तावित था, मगर बाद में जमीन अधिग्रहण करना निरस्त किया और मार्ग में दो वृहद पुल, दो फ्लाई ओवर, छह अंडरपास बनाना तय किया।

