इंदौर उज्जैन सिक्स लेन (Indore Ujjain Six Lane Project-2024) सिंहस्थ के पहले होगा पूरा, 25 मीटर चौड़ा होगा, 46 किलोमीटर के सफर में सिर्फ 40 मिनट लगेंगे, अभी 70 मिनट लगते हैं, दुर्घटनाएं भी होंगी कम
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 इंदौर उज्जैन फोरलेन को जल्दी ही सिक्सलेन में बदलने का श्रीगणेश हो जाएगा। सिक्स लेन बनने के बाद अभी इंदौर या उज्जैन जाने में 70 मिनट लगते है, सिक्स लेन बनने के बाद मात्र 40 मिनट में इंदौर उज्जैन पहुंच जाएगे। 46 किलोमीटर के सिक्स लेन के लिए इंदौर की तरफ से सीमांकन का काम शुरू हो गया है। सिविल वर्क पर 735 करोड़, 36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। शेष राशि भूमि अधिग्रहण, सड़क सुरक्षा के उपाय और सभी जंक्शन के सुधार पर अगले चरण में खर्च होगी।
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 एमपीआरडीसी और निर्माण एजेंसी रवि इंफ्रा बिल्ड के बीच अनुबंध हो चुका है। सिक्स लेन को सिंहस्थ 2028 के पहले पूरा करने का टारगेट रखा है। सिक्स लेन में 3 फ्लायओवर और 6 अंडर पास बनेंगे। फोरलेन में अभी साढ़े 8-8 मीटर की दो-दो लेन मतलब कुल चौड़ाई 17 मीटर है। सिक्स लेन में रोड का हिस्सा 12.5-12.5 मीटर चौड़ा मतलब कुल 25 मीटर हो जाएगा। एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक आर.के. जैन के अनुसार गुरुवार के बाद ही भूमिपूजन के तत्काल बाद काम शुरू हो गया।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
वर्तमान में हर दिन 25 हजार वाहनों की आवाजाही होती है (Indore Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 और आगामी 25 साल की जरूरत को देखते हुए इसे बनाया जा रहा है। फिलहाल इंदौर-उज्जैन रूट पर रोजाना 25 हजार से ज्यादा वाहनों का बोझ है। इंदौर-उज्जैन रोड की डिजाइन इस तरह प्लान की है कि दुर्घटना की गुंजाइश न्यूनतम हो। अनुमान है कि सिंहस्थ 2028 तक इस हाईवे पर ट्रैफिक लोड हर दिन 60 हजार से ज्यादा वाहनों का रहेगा। रोड से लगी इंदौर शहरी क्षेत्र की करीब 1 लाख आबादी को राहत मिलेगी। महाकाल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इंदौर रूट से उज्जैन जाते हैं। उनका सफर भी और आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़िए….
शहरी क्षेत्र में सर्विस लेन भी बनाएंगे (Indore Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 शहरी क्षेत्र में सर्विस लेन भी बनाएंगे:-
- इंदौर में अरबिंदो मिडकल कॉलेज से उज्जैन में हरिफाटक ब्रिज तक होगा सिक्सलेन ।
- दोनों जगह शहरी क्षेत्र में दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी।
- प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,692 करोड़ रुपए।
- ग्रामीण मार्गों के कनेक्ट के लिए 8 जंक्शन बनेंगे
- सिक्स लेन को तीन हिस्सों में बनाया जाएगा। पहला चरण 14 किमी का रहेगा। बाद में 16-16 किमी की सड़क बनेगी।
- सिक्स लेन पर 3 फ्लाईओवर सांवेर, शांति पैलेस तिराहा और इंजीनियरिंग कॉलेज के नजदीक बनाए जाएंगे।
- मार्ग पर दोपहिया-कार और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन रखी जाएगी।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशभर में जन औषधि केंद्र की सौगात
सिंहस्थ महाकुंभ में ट्रैफिक कंट्रोल होगा (Indore Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 इस परियोजना का उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के दौरान उम्मीद की जा रही भारी भीड़ को कम करना है। वर्तमान में, इंदौर-उज्जैन रोड पर रोजाना 25,000 से ज़्यादा वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर भीड़भाड़ होती है। सिक्सलेन के पूरा होने से यात्रा के समय में काफी कमी आने और यात्रा को आसान बनाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़िए….
वाहनों के लिए होंगे अलग-अलग लेन (Indore Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 दोपहिया वाहनों, कारों और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन होंगी। आठ जंक्शन ग्रामीण सड़कों को सिक्सलेन से जोड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थानीय यातायात मुख्य राजमार्ग पर बाधा न बने। इस रोड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दुर्घटनाओं को कम से कम किया जा सके।
यह भी पढ़िए….
• लखपति दीदी योजना के अंर्तगत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
इंदौर उज्जैन सिक्स लेन रोड दो साल में काम पूरा करने का लक्ष्य (Indore Ujjain Six Lane Project-2024)
Indore Ujjain Six Lane Project-2024 फिलहाल इन दिनों की बात करें तो उज्जैन में प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। क्योंकि इंदौर-उज्जैन फोरलेन रोड़ को सिक्स लेन में बदला जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी एमपीआरडीसी को सौंपी गई है। जिसका कुछ सप्ताह में एमपीआरडीसी प्रेजेंटेशन दे सकती है। जिसमें सड़क की डिजाइन से लेकर डीपीआर और टेंडर की जानकारी होगी। क्योंकि इस कार्य को ढ़ाई साल में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

