Saturday, June 15, 2024
Homedc newsIndore Nagar Nigam-2023 इंदौर ने एक ओर नया इतिहास रचा, जानिए

Indore Nagar Nigam-2023 इंदौर ने एक ओर नया इतिहास रचा, जानिए

Indore Nagar Nigam-2023 इंदौर ने नया इतिहास रच कर अन्य शहरों को दिशा दिखाई, इंदौर नगर निगम ने सौर ऊर्जा के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी कर नया इतिहास रचा, मुख्यमंत्री ने डंका बजा कर इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड का शुभारंभ किया

Indore Nagar Nigam-2023 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन साधारण खतरे नहीं हैं। यदि इनसे निपटने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में हम जीवन ढूंढते रह जाएंगे। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि इंदौर नगर निगम क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और इंदौर वासियों ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी करना कोई साधारण कार्य नहीं है। यह धरती को बचाने का महाअभियान है। ग्रीन एनर्जी की दिशा में इंदौर द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों को देख कर गर्व होता है। मेरे सपनों का शहर इंदौर, दुनिया के सपनों का शहर होगा। इंदौर ने नया इतिहास रचा है और कई शहरों को दिशा दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर नगर निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड की नेशनल स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए कुशभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें………

• गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा

Indore Nagar Nigam-2023 मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश गान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेल रिगिंग सेरेमनी में गोंग (घण्टा) बजा कर इंदौर नगर पालिक निगम के ग्रीन बॉण्ड की नेशनल स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग की। उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर की जल आपूर्ति के लिए इंदौर से 90 किलोमीटर दूर खरगोन जिले के जलूद जल संयंत्र से पानी लाने के लिए विद्युत व्यय को कम करने की दृष्टि से इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा जलूद में 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर उसे क्रियान्वित करने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के उद्देश्य से ग्रीन बॉण्ड के पब्लिक इश्यू जारी कर धन एकत्र करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें……..

ऑनलाईन ठगी की शिकायत पर कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच कार्यवाही कर आवेदक के 01 लाख 24 हजार 564 रूपये रिफंड करवाए

कार्बन क्रेडिट से 9 करोड़ की आय प्राप्त हुई (Indore Nagar Nigam-2023)

Indore Nagar Nigam-2023 मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर लीक से हट कर सोचता है और लीक से हट कर कार्य करता है। इंदौर शहर की सिटी बस सेवा में सीएनजी बसों और इलेक्ट्रिक बसों का समावेश, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन के लिए 126 चार्जिंग स्टेशन तैयार करना,शहर के गीले कचरे के निपटान के लिए संयंत्र स्थापित कर उससे उत्पन्न होने वाली बॉयो सीएनजी का उपयोग सिटी बसों के संचालन के लिए करना, शहर में 100 अहिल्या वन और 4 नगर वन विकसित करना तथा शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पौध-रोपण जैसे उल्लेखनीय कार्य हैं। इन नवाचारों से कार्बन उत्सर्जन को कम कर लगभग 4 लाख कार्बन क्रेडिट अर्जित किए जा चुके हैं। इनकी वैश्विक बाजार में ट्रेडिंग कर 9 करोड़ रूपये की आय अर्जित हुई है। नगर निगम इंदौर ने कार्बन उत्सर्जन को रोकने और कार्बन क्रेडिट अर्जित करने के लिए जो बिजनेस मॉडल बनाया है, वह अन्य निकायों को नए नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह इस तथ्य का भी द्योतक है कि विश्वसनीयता और भरोसा हो तो पैसे की कमी नहीं रहती।

यह भी पढ़ें……….

मोदी सरकार की इस योजना में दे रही है कारोबार लोन वो भी बिना गारंटी से, जानिए कैसे करें आवेदन

लाइफ फॉर एन्वायरमेंट के लिए मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध (Indore Nagar Nigam-2023)

Indore Nagar Nigam-2023 मुख्यमंत्री बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को लाइफ अर्थात लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट का मंत्र देकर पर्यावरण-संरक्षण को वैश्विक प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा भारत के लिए तय किए गए पंचामृत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश यथासंभव अपना योगदान देगा। भारत 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ चाह होती है वहाँ राह को निकलना ही पड़ता है।

यह भी पढ़ें…….

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

प्रदेश के महानगर इस वर्ष जारी करेंगे बॉण्ड (Indore Nagar Nigam-2023)

Indore Nagar Nigam-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन के साथ शहरों को अपनी क्रेडिट रेटिंग कराना अनिवार्य किया था, जो म्यूनिस्पिल बांड जारी करने की दिशा में पहला कदम था। इंदौर देश का ऐसा पहला नगर है जिसने राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज में अपने बाण्ड की लिस्टिंग 2018 में करवाई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें इस साल 5 और महानगरों में यह लक्ष्य हासिल करना है। प्रदेश के बेहतर वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक दक्षता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता से हम रोड मेप निर्धारित कर अगले 8-10 माह में यह उपलब्धि प्राप्त करेंगे। बांड से राशि प्राप्त होगी तो शहरों के विकास में तेजी आएगी।

Indore Nagar Nigam-2023

यह भी पढ़ें………

कुंडली में मंगल दोष हो तो विवाह के पहले कर लें ये 10 उपाय, जानिए क्या

इंदौर सोलर सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़े (Indore Nagar Nigam-2023)

Indore Nagar Nigam-2023 साँची देश की पहली सोलर सिटी होगी। वर्ल्ड हेरीटेज साँची अंतर्राष्ट्रीय सौर दिवस 3 मई को सोलर सिटी बनेगा, जो पर्यावरण को बचाने की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर के जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बड़े शहरों में इंदौर को सौर नगर के रूप में विकसित करने का संकल्प लें। इंदौर में इस प्रकार की चुनौतियों और नवाचारों को क्रियान्वित करने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद, आवश्यक प्रावधान और व्यवस्थाएँ करते हुए इंदौर इस दिशा में आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें…….

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी

मध्प्रयदेश की बढ़ती रफ्तार को हम थमने नहीं देंगे (Indore Nagar Nigam-2023)

Indore Nagar Nigam-2023 मध्यप्रदेश आर्थिक प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। हमारा प्रदेश अगला इंडस्ट्रियल हब होगा। आईटी, टेक्सटाईल, खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में प्रदेश में निरंतर गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। वन्य-प्राणी संरक्षण में भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है। मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएँ हैं, प्रदेश की बढ़ती रफ्तार को हम थमने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें…………..

• महाकाल की नगरी उज्जैन ने तोड़ा अयोध्या का रिकार्ड, विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया, जानिए

Indore Nagar Nigam-2023 इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है कि इंदौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में यह सिद्ध कर दिखाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश कार्बन उत्सर्जन कम करने में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इंदौर नगर निगम की पहल इसी दिशा में एक कड़ी है। सांसद श्री लालवानी ने इंदौर में अमृत -2 योजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सांसद श्री वी. डी. शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय बजट में नगरीय निकायों द्वारा बांड लाने की अनुशंसा की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के क्रम में इंदौर नगर निगम द्वारा सौर ऊर्जा के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

यह भी पढ़ें…….

आम जनता के लिए खुशखबरी, वोटर हेल्पलाइन एप्प बनी वरदान, जानिए इसके लाभ

जन-संवाद, जन-भागीदारी और जन-संकल्प होंगे इंदौर के नवाचारों की सफलता के आधार (Indore Nagar Nigam-2023)

Indore Nagar Nigam-2023 इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि स्वच्छता के लिए इंदौर की सतत् प्रतिबद्धता ने इंदौर की बॉन्ड इमेज को स्थापित किया है। ग्रीन बॉन्ड जैसे नवाचार, जन-संवाद, जन-भागीदारी और जन-संकल्प के साथ इंदौर नगर निगम करता रहेगा। श्री भार्गव में ग्रीन बॉन्ड की अवधारणा और उसके कार्यात्मक पक्ष पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को नेशनल स्टाक एक्सजेंच के चेयरमेन श्री आशीष, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मण्डलोई ने भी संबोधित किया। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे, एसबीआई केपिटल एवं ए.के. केपिटल के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में समस्त अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से 
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments