Monday, June 17, 2024
Homeउज्जैनE-Rickshaw Route Ujjain-2024 बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 2 शिफ्ट में...

E-Rickshaw Route Ujjain-2024 बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 2 शिफ्ट में चलेंगे ई-रिक्शा, लॉटरी के माध्यम से किया गया

E-Rickshaw Route Ujjain-2024 महाकाल की नगरी उज्जैन शहर में लगभग 6 हजार ई-रिक्शा चल रही है, शहर ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल बिगल गयी थी, कोई भी ई-रिक्शा कहीं घुस जाते थे। अब ई-रिक्शा संचालक को चलना पडेगा नियम ओर कायदे से

E-Rickshaw Route Ujjain-2024 विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन शहर में संचालित लगभग 6 हजार ई-रिक्शा से शहर की सडकों पर यातायात का दबाब अधिक होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है, और ट्रैफिक जाम भी होता रहता है। यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिये उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई-रिक्शा को शहर में दो शिफ्टों में चलाने की कार्य योजना बनाई गई है। इस कार्य योजना के अंतर्गत शहर को महाकाल जोन में एवं महाकाल जोन से बाहर के अन्य मार्गों में विभाजित किया गया है। महाकाल जोन में लगभग 3 हजार ई-रिक्शा दो शिफ्टों में विभाजित करते हुए क्रमश: 1500 ई-रिक्शा प्रथम शिफ्ट में सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा बाकी 1500 ई-रिक्शा द्धितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेंगे।

यह भी पढ़े….

• निशुल्क सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे लें, जानिए पूरी जानकारी

महाकाल जोन के बाहर चलेंगे 3 हजार ई-रिक्शा (E-Rickshaw Route Ujjain-2024)

E-Rickshaw Route Ujjain-2024 महाकाल के बाहर जोन अन्य सभी जोन में बाकी लगभग 3 हजार ई-रिक्शा महाकाल जोन से बाहर शहर के अन्य निर्धारित मार्गो पर चलेंगे। उक्त क्षेत्रों का विभाजन लॉटरी के माध्यम से समिति सदस्य क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी उज्जैन शहर, उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं ई-रिक्शा यूनियन अथवा कई ई-रिक्शा संचालकों की उपस्थिति में कल शुक्रवार को किया गया। लॉटरी में किस वाहन को कौन-सा मार्ग आवंटित हुआ है, इसकी जानकारी ई-रिक्शा संचालक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की कम्प्यूटर शाखा के हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकेगे।

E-Rickshaw Route Ujjain-2024

यह भी पढ़े….

• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी

प्रथम तीन माह के लिए 3 हजार ई-रिक्शा को लॉटरी के आधार पर सूचीबद्ध किया (E-Rickshaw Route Ujjain-2024)

E-Rickshaw Route Ujjain-2024 महाकाल झोन में प्रथम तीन माह हेतु 3 हजार ई-रिक्शा को लॉटरी के आधार पर सूचीबद्ध किया जाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा अनुमति पत्र जारी किया जायेगा, जो 3 माह हेतु वैध होगा। वैधता समाप्ति पश्चात उक्त ई-रिक्शाओं को महाकाल जोन से हटाकर महाकाल जोन के बाहर के अन्य मार्गों हेतु अनुमति जारी की जायेगी तथा जिन ई-रिक्शाओं को महाकाल जोन के बाहर संचालन की अनुमति थी, उन्हें महाकाल झोन अंतर्गत रोटेशन के माध्यम से 3 माह हेतु महाकाल जोन के कुल 6 मार्गो पर ई-रिक्शाओं का संचालन होगा। महाकाल जोन हेतु स्टीकर एवं अनुमति पत्र भिन्न-भिन्न निर्धारित रंगो के एवं अन्य निर्धारित मार्गों के स्टीकर एवं अनुमति पत्र सफेद रंग का रहेगा। दोनों शिफ्टों के स्टीकर पर प्रथम शिफ्ट के लिये समय सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक दिन (D) और द्धितीय शिफ्ट के लिये दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रात (N) लिखा जायेगा।

यह भी पढ़े…..

• आने वाली 10 जून को इन महिलाओं के खाते में आएगी, 1250 रुपये की 13वीं किस्त

अनुमति लेने के लिए इन दस्तावेजों को देना होगा ई-रिक्शा संचालक को (E-Rickshaw Route Ujjain-2024)

E-Rickshaw Route Ujjain-2024 ई-रिक्शा संचालक को अनुमति पत्र प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के रूप में वाहन का फिटनेस, बीमा, ड्रायविंग लायसेंस, चालक का चरित्र प्रमाण पत्र एवं पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति प्राप्त होने पर उस ई-रिक्शा के संचालन हेतु मार्ग आवंटन अनुमति जारी की जायेगी। मार्ग आवंटन के बगैर शहर के अंतर्गत ई-रिक्शा संचालन की दशा में वाहन चालक/वाहन स्वामी के विरूद्ध केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989, मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 एवं ऑटो रिक्शा विनियमन योजना 2021 एवं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments