Saturday, June 15, 2024
Homedc newsE Rickshaw Route Ujjain-2024 तीन हजार ई-रिक्शा वाहनों का महाकाल जोन में...

E Rickshaw Route Ujjain-2024 तीन हजार ई-रिक्शा वाहनों का महाकाल जोन में दो शिफ्टों में संचालन किया जाएगा

E Rickshaw Route Ujjain-2024 प्रथम 3 माह के लिए लॉटरी के माध्यम से आवंटित होंगे रूट, ई-रिक्शा वाहनों का महाकाल जोन में दो शिफ्टों में किया जाएगा

E Rickshaw Route Ujjain-2024 उज्जैन शहर में संचालित लगभग 6000 ई-रिक्शा से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है। यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिये कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के मर्गदशन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई-रिक्शा को शहर में दो शिफ्टों में चलाने की कार्य योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़े….

• उज्जैन-जावरा फोरलेन रोड़ बनाने के लिए सर्वे कार्य शुरु, वर्ष 2028 सिंहस्थ के पहले बनाने का लक्ष्य

3 हजार ई-रिक्शा दो शिफ्टों में विभाजित किया (E Rickshaw Route Ujjain-2024)

E Rickshaw Route Ujjain-2024 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष मालवीय ने बताया कि कार्य योजना के अंतर्गत शहर को महाकाल जोन एवं महाकाल जोन से बाहर के अन्य मार्गों में विभाजित किया गया है। महाकाल जोन में लगभग 3000 ई-रिक्शा दो शिफ्टों में विभाजित करते हुये क्रमश 1500 ई-रिक्शा प्रथम शिफ्ट सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा 1500 ई-रिक्शा द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 10 बजे रात्रि तक चलेगे।

यह भी पढ़े….

• निशुल्क सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे लें, जानिए पूरी जानकारी

ई-रिक्शा महाकाल जोन से बाहर शहर के अन्य निर्धारित मार्गो पर चलेगे (E Rickshaw Route Ujjain-2024)

E Rickshaw Route Ujjain-2024 अन्य जोन में शेष लगभग 3000 ई-रिक्शा महाकाल जोन से बाहर शहर के अन्य निर्धारित मार्गो पर चलेगे। उक्त क्षेत्रो का विभाजन लाटरी के माध्यम से समिति सदस्य क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी उज्जैन शहर, उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं ई-रिक्शा यूनियन अथवा कोई 5 ई-रिक्शा संचालको की उपस्थित में किया जाएगा।

यह भी पढ़े….

• दस वर्ष पुराने आधार कार्ड अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानिए अपने मोबाइल से आधार कार्ड कैसे अपडेट करें

ई-रिक्शा को लाटरी के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा (E Rickshaw Route Ujjain-2024)

E Rickshaw Route Ujjain-2024 महाकाल जोन में प्रथम तीन माह के लिए 3000 ई-रिक्शा को लाटरी के आधार पर सूचीबद्ध किया जाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा अनुमति पत्र जारी किया जाएगा। जो 3 माह के लिए वैध हागा। वैधता समाप्ती पश्चात उक्त ई-रिक्शाओ को महाकाल जोन से हटाकर महाकाल जोन के बाहर के अन्य मार्गों के लिए अनुमति जारी की जाएगी तथा जिन ई-रिक्शोओ को महाकाल जोन के बाहर संचालन की अनुमति थी, उन्हें महाकाल जोन अंतर्गत रोटेशन के माध्यम से 3 माह के लिए महाकाल जोन के कुल 6 मार्गो पर ई-रिक्शो का संचालन होगा। महाकाल जोन के लिए स्टीकर एवं अनुमति पत्र भिन्न-भिन्न निर्धारित रंगो के एवं अन्य निर्धारित मार्गों का स्टीकर एवं अनुमति पत्र सफेद रंग का रहेगा दोनो शिफ्टो के स्टीकर पर प्रथम शिफट के लिये समय सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक दिन (D) ओर द्धितीय शिफ्ट के लिये दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रात (N) लिखा जावेगा।

E Rickshaw Route Ujjain-2024

यह भी पढ़े….

• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी

तीन माह के लिये वैध होगा अनुमति पत्र (E Rickshaw Route Ujjain-2024)

E Rickshaw Route Ujjain-2024 लोटरी के माध्यम से मार्ग के आबंटन के पश्चात किस वाहन को कोनसा मार्ग आंबटित हुआ है। इसकी जानकारी ई-रिक्शा संचालक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कम्प्यूटर शाखा के हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकेंगे। अनुमति पत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजो के रूप में वाहन का फिटनेस, बीमा, ड्रायविग लाइसेंस चालक का चरित्र प्रमाण पत्र एवं पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति प्राप्त होने पर उस ई-रिक्शा के संचालन के लिए मार्ग आंबटन अनुमति जारी की जाएगी। मार्ग आबंटन के बगैर शहर अंतर्गत ई-रिक्शा संचालन की दशा में वाहन चालक/वाहन स्वामि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989, मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 एवं ऑटो रिक्शा विनियमन योजना 2021 एवं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े….

• दुनिया की पहली सीएनजी (CNG) मोटरसाइकिल जून में होगी लाॅन्च

24 मई 2024 को होगी लाटरी (E Rickshaw Route Ujjain-2024)

E Rickshaw Route Ujjain-2024 उक्त क्षेत्रों का विभाजन लाटरी के माध्यम से 24 मई को किया जाएगा। इसमें समिति सदस्य क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी  उज्जैन शहर, उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं ई-रिक्शा यूनियन अथवा कोई 5 ई-रिक्शा संचालकों की उपस्थित में लाटरी के माध्यम से रूट का विभाजन होगा।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments