E-Mandi Yojana MP-2024 किसानों को मिलेगा लाभ, एप्प के माध्यम से होंगे कई काम, किसान अपने मोबाइल से बना सकेंगें प्रवेश पर्ची
E-Mandi Yojana MP-2024 मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ई-मंडी योजना एक जनवरी 2025 से प्रदेश की बी-क्लास की 41 मंडियों में विस्तारित की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी बोर्ड) अपनी महत्वपूर्ण ई-मंडी योजना का विस्तार कर रहा है। पूर्व से ई-मंडी योजना 42 मंडियों में क्रियाशील है। मंडियों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिये प्रदेश में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
E-Mandi Yojana MP-2024 ई-मंडी योजना से किसान मंडियों में अपनी उपज के विक्रय के लिये स्वयं अपनी पर्ची बना सकेंगे। मंडी एप्प से किसानों को सुविधा होगी। उन्हें उपज विक्रय के लिये या प्रवेश पर्ची के लिये लाईन में नहीं लगना होगा। ई-मंडी योजना के तहत मंडी प्रांगण में प्रवेश से लेकर नीलामी, तौल तथा भुगतान तक की कार्यवाही कंप्यूटराइज्ड रहेगी। मंडियों को हाईटेक बनाया जा रहा है। लक्ष्य रखा गया है कि 01 अप्रैल 2025 से सभी 259 मंडियां ई-मंडी के रूप में कार्य करें।
यह भी पढ़िए….
• झाडू पोछा करने वाली महिला ने वीडियो बनाकर दो साल में करोड़ों रुपये एठें, जानिए पूरी खबर
मोबाइल एप्प से प्रक्रिया होगी सरल (E-Mandi Yojana MP-2024)
E-Mandi Yojana MP-2024 मंडी एप्प के द्वारा किसान भाइयों के लिये प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है कि वह मंडी आने से पहले मंडी में अपनी प्रवेश पर्ची स्वयं अपने मोबाइल से बना सकते हैं। एक बार प्रवेश पर्ची बन जाने पर बार-बार उन्हें अपना संपूर्ण डाटा मंडी में देने की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रवेश पर्ची बन जाने से किसान सीधे मंडी प्रांगण के नीलामी स्थलों पर जाकर अपनी कृषि उपज की नीलामी करा सकते हैं।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
नीलामी की कार्यवाही भी मिलेगी मोबाइल पर (E-Mandi Yojana MP-2024)
E-Mandi Yojana MP-2024 नीलामी की कार्यवाही की जानकारी किसानों को मोबाइल पर भी प्राप्त होगी। तुलावटी भाईयों को ई-मंडी योजना का प्रशिक्षण दिया गया है। वे एंड्रॉयड मोबाइल पर की गई तौल का फाइनल वजन दर्ज करेंगे और उन्हें कोई भी जानकारी लिखने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही व्यापारी साथियों को भी भुगतान पत्रक बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। ई-मंडी योजना में व्यापारी की आईडी पर रेडीमेड भुगतान पत्रक प्रदर्शित होगा। व्यापारी को उनके द्वारा किसानों को किये जा रहे भुगतान की सिर्फ एंट्री ही करनी होगी।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
रियल टाइम होगा उपज रिकार्ड का संधारण (E-Mandi Yojana MP-2024)
E-Mandi Yojana MP-2024 ई-मंडी योजना से किसानों द्वारा मंडी में विक्रय की जा रही कृषि उपज का रिकार्ड संधारण रियल टाइम ऑनलाइन होगा। इससे मंडियों में भीड़-भाड़ भी नहीं होगी और असुविधा भी नहीं होगी। किसान भाइयों को प्रवेश, अनुबंध, तौल तथा भुगतान करने के बाद उनके मोबाइल पर एसएमएस तथा व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त होगा। किसानों को यह जानकारी रहेगी कि उनकी उपज किस व्यापारी द्वारा कितने दाम पर खरीदी गई है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
ई-मंडी योजना में बी-श्रेणी की 41 मंडिया (E-Mandi Yojana MP-2024)
E-Mandi Yojana MP-2024 ई-मंडी योजना में बी-श्रेणी की 41 मंडिया इस प्रकार है:-
1. कृषि उपज मंडी समिति बैरसिया,
2. कृषि उपज मंडी समिति भैरूंदा,
3. कृषि उपज मंडी समिति औबेदुल्लागंज,
4. कृषि उपज मंडी समिति रायसेन,
5. कृषि उपज मंडी समिति सिरोंज,
6. कृषि उपज मंडी समिति ब्यावरा,
7. कृषि उपज मंडी समिति पचौर,
8. कृषि उपज मंडी समिति नरसिंहगढ़,
9. कृषि उपज मंडी समिति कुरावर,
10. कृषि उपज मंडी समिति खिरकिया,
11. कृषि उपज मंडी समिति नर्मदापुरम,
12. कृषि उपज मंडी समिति सांवेर,
13. कृषि उपज मंडी समिति महू,
14. कृषि उपज मंडी समिति मनावर,
15. कृषि उपज मंडी समिति कुक्षी,
16. कृषि उपज मंडी समिति धामनोद,
17. कृषि उपज मंडी समिति सनावद,
18. कृषि उपज मंडी समिति भीकनगांव,
19. कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर,
20. कृषि उपज मंडी समिति महिदपुर,
21. कृषि उपज मंडी समिति तराना,
22. कृषि उपज मंडी समिति पिपल्या,
23. कृषि उपज मंडी समिति सैलाना,
24. कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर,
25. कृषि उपज मंडी समिति दतिया,
26. कृषि उपज मंडी समिति कुम्भराज,
27. कृषि उपज मंडी समिति मुंगावली,
28. कृषि उपज मंडी समिति कोलारस,
29. कृषि उपज मंडी समिति श्योपुरकलां,
30. कृषि उपज मंडी समिति बीना,
31. कृषि उपज मंडी समिति खुरई,
32. कृषि उपज मंडी समिति हरपालपुर,
33. कृषि उपज मंडी समिति निवाड़ी,
34. कृषि उपज मंडी समिति शहपुरा “भिटोनी”,
35. कृषि उपज मंडी समिति सौंसर,
36. कृषि उपज मंडी समिति गाडरवाड़ा,
37. कृषि उपज मंडी समिति करेली,
38. कृषि उपज मंडी समिति नरसिंहपुर,
39. कृषि उपज मंडी समिति गोटेगांव
40. कृषि उपज मंडी समिति. सिवनी और
41. कृषि उपज मंडी समिति नागोद।

