Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशDeshi Gaay Palan Yojana-2022 देशी गाय पालने पर पशुपालकों को मिलेंगे 900...

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 देशी गाय पालने पर पशुपालकों को मिलेंगे 900 रुपये प्रति माह, जानिए कैसे ले लाभ

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 मध्यप्रदेश के देशी गाय पालने वाले पशुपालकों के लिए खुशखबरी, अब देशी गाय पालने वाले को मिलेंगे 900 रुपये प्रति महिने, जानिए इस योजना के लाभ

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 प्रदेश के देशी गाय पालनेवालों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार देसी गाय पालनेवालों को प्रति वर्ष 10 हजार 8 सौ रुपये से ज्यादा का अनुदान देगी। प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीति आयोग की नवोन्वेषी कृषि पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ये बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का गठन किया है, जो किसानों को प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए देशी गाय आवश्यक है। गाय के गोबर और मूत्र से ही जीवांमृत तथा धनजीवांमृत बनाए जा सकते हैं। यही कारण है कि गौपालन पर अनुदान देना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को देशी गाय रखने के लिए 900 रुपये प्रति माह अनुदान के तौर पर दिए जाने के साथ ही प्रत्येक गांव में किसान मित्र और किसान दीदी की व्यवस्था भी होगी। ये प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे जिन्हें मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें……..

• निशुल्क सिलाई मशीन कैसे प्राप्त करें, जाने पूरी जानकारी स्टेप टू स्टेप

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

 किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

देशी गाय पालने का उद्देश्य क्या है (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से सड़कों पर आवारा गायों की समस्या से निजात मिलेगी वहीं खेती किसानी के दौरान उपयोग हो रहे रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक मात्रा में भी कमी आएगी किसान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ेंगे इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। इससे निश्चित तौर पर किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। साथ ही इस स्कीम के तहत प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गोपालन के लिए प्रतिमाह अनुदान दिया जाएगा, ताकि किसान प्राकृतिक खेती को शुन्य लागत वाली खेती बनाते हुए इस खेती के लिए जरूरी जीवामृत और घन जीवामृत बना सकें, इसलिए किसान के पास देशी गाय होना जरूरी है। वहीं सड़कों पर आवारा-बेसहारा घूम रही गायों को सहारा मिलेगा एवं सड़कों पर पशुओं के विचरण करने से आए दिन होने वाले एक्सीडेंट में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें…….

फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

• इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर में 2800 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, जाने पूरी प्रोसेस

• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ

गाय पालने पर मिलेंगे 10800 रुपये प्रति वर्ष (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 मध्य प्रदेश सरकार की किसानों और देशी गाय पालकों के लिए बड़ी खबर अब गाय पालने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को प्रतिमाह 900 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस तरह पशुपालक किसान को एक साल में कुल 10,800 रुपए की राशि दी जाएगी। इस राशि से किसान अपने पशु के लिए चारा खरीद सकेगा। इससे उसकी चारा खरीदने में खर्च होने वाली राशि की बचत होगी।

Deshi Gaay Palan Yojana-2022

प्राकृतिक खेती के लिए देशी गाय पालने पर मिलेगी आर्थिक सहायता (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 खेती में रसायनिक खाद-बीज के नुकसान सबको पता है। सैकड़ों तरह की बीमारियां से मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। रसायनिक खेती के दुष्परिणामों से बचने के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती के लिए देशी गाय पालने वाले किसानों को एक गाय के लिए 900 रुपए प्रतिमाह (10 हजार 8 सौ रुपये प्रतिवर्ष) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा किसान गाय का दूध बेचकर अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही गोबर व गौमूत्र का उपयोग खेतों में खाद व कीटनाशक के रूप में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…….

• बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कैसे बनाएं, जानिए पूरी प्रोसेस

ग्राम पंचायत के विकाश कार्यों को अब ऑनलाइन (Online) देखें

• प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, जानिए पूरी प्रोसेस

शिवराज सरकार ने बनाई थी ‘गो कैबिनेट’ (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 इससे पहले गोपालन को बढ़ावा देने के लिए चौहान ने गोकल्याण के लिए कल्याण से निपटने के लिए एक ‘गो कैबिनेट’ बनाने का फैसला किया था। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि सभी सरकारी भवनों में गोमूत्र से बने फिनाइल का उपयोग किया जाए और जैविक खाद बनाने के लिए गोबर खरीदा जाए। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने इन फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आश्रयों में गायों की देखभाल के लिए राजस्व एकत्र करना है। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार के पास गाय के लिए प्रति दिन 20 रुपये से अधिक का बजट नहीं है और गोशालाओं के पास गायों को खिलाने के लिए पैसे नहीं हैं। इन उपायों से गोशालाओं के राजस्व में सुधार हो सकता है।

गौ-पालकों पर लगेगा जुर्माना (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 एक तरफ तो सरकार गाय पालने पर अनुदान देगी, तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई किए जाने की भी तैयारी है जो गायों को आवारा छोड़ देते हैं। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आने वाला है। इसके तहत आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दी जाएगी. अब देखना यह होगा कि सरकार के यह दोनों कदम गायों को सड़क पर आवारा छोड़ने से छुटकारा पाने के लिए कितना कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़ें……

• किसानों के लिए खुशखबरी, ड्रोन खरीदने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, जानिए पूरी प्रोसेस

प्रधानमंत्री फसल योजना में आवेदन कैसे करें, इस योजना का लाभ लेने के लिए, जानिए पूरी प्रोसेस

• ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बनाए, जानिए पूरी प्रोसेस

देशी गाय पालने पर मिलने वाले लाभ (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 प्राकृतिक खेती के लिए गाय आवश्यक है और ऐसी कृषि करने वाले किसान के पास कम से कम एक देसी गाय होनी चाहिए। इस योजना से जहां किसानों को देसी गाय पालने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं आवारा पशुओं की समस्या से भी निजात मिलेगी। किसान गोबर से खाद और गोमूत्र से जैविक कीटनाशक बना कर प्राकृतिक खेती कर सकेगा देशी गाय से बना देशी खाद खेत के लिए लाभकारी होता है । gay palan में देशी गाय से बना गोमूत्र अत्यंत प्रभावशाली रहता है।

कौन-कौन होंगे पात्र (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 इसका लाभ मध्य प्रदेश के सभी किसान पात्र होंगे। हालांकि प्रदेश सरकार ने देसी गोपालन योजना में अनुदान दिए जाने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की है, इन शर्तों के अनुसार उन्हीं किसानों को गोपालन योजना का लाभ दिया जाएगा, जो किसान प्राकृतिक खेती करेंगे। मतलब प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को ही योजना के अनुसार अंतर्गत देसी गाय पालने पर अनुदान के रूप में प्रतिवर्ष 10800 रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…….

आधार कार्ड जानकारी (Aadhar Card) घर बैठे अपने मोबाइल से कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी प्रोसेस

• मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लाट (भूखण्ड), जानिए इस योजना में कैसे करें आवेदन

देशी गाय पालन का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा (Deshi Gaay Palan Yojana-2022)

Deshi Gaay Palan Yojana-2022 किसानों को देशी गाय पालने के लिए मध्यप्रदेश सरकार अनुदान योजना चलाएगी। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती करना अनिवार्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती करने संबंधी घोषणा पत्र किसानों को देना होगा। जिसकी जांच कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी एवं कृषि विभाग के द्वारा प्राकृतिक कृषि बोर्ड को प्रतिवेदन दिया जाएगा। इसके बाद शासन की ओर से देशी गाय पालने के लिए अनुदान की शुरुआत अनुदान देने की शुरुआत कर दी जाएगी।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments