DC News 24 Ujjain MP-2025 भेरूलाल बेंडवाल दो से अधिक संतान होने के बावजूद शासकीय शिक्षक पद पर कायम, नियमों की उड़ रही धज्जियाँ
DC News 24 Ujjain MP-2025 उज्जैन- उज्जैन जिले से एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक भेरूलाल बेंडवाल आज भी सेवा में कार्यरत हैं, जबकि उनकी संतानें दो से अधिक हैं। यह तथ्य प्रदेश सरकार की दो संतान नीति और शासकीय सेवा नियमों के प्रत्यक्ष उल्लंघन को दर्शाता है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा
1 जनवरी 2001 के बाद आदेश हुआ लागू (DC News 24 Ujjain MP-2025)
DC News 24 Ujjain MP-2025 मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2000 में स्पष्ट आदेश जारी किया था कि 1 जनवरी 2001 के बाद जिन शासकीय सेवकों की दो से अधिक संतानें होंगी, उन्हें सरकारी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा। यहां तक कि यदि कोई पहले से सेवा में है और 1 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान उत्पन्न करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अनिवार्य है।
यह भी पढ़िए…..
• लोन रिकवरी एजेंटों का आतंक, गुंडई पर उतरे हिंदुजा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट
शिक्षक भेरूलाल बेंडवाल उडा रहा है नियम की धज्जियाँ (DC News 24 Ujjain MP-2025)
DC News 24 Ujjain MP-2025 लेकिन भेरूलाल बेंडवाल का मामला इस नियम की धज्जियाँ उड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। दो से अधिक संतान होने के बावजूद वे आज भी शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर बने हुए हैं। इस स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या नियुक्ति के समय अधिकारियों ने जांच में लापरवाही की, या फिर बाद में संतान बढ़ने की जानकारी विभाग तक नहीं पहुंचाई गई?
यह भी पढ़े….
नियमों के अनुसार ऐसे कर्मचारी के खिलाफ विभाग को जांच कर कार्यवाही करना चाहिए (DC News 24 Ujjain MP-2025)
DC News 24 Ujjain MP-2025 विशेषज्ञ बताते हैं कि यह मामला मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (CCA Rules, 1966) के तहत गंभीर अनुशासनात्मक अपराध की श्रेणी में आता है। नियमों के अनुसार ऐसे कर्मचारी के खिलाफ विभाग को जांच स्थापित कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। दोष सिद्ध होने पर सेवा समाप्ति तक का प्रावधान है।
ध्यान देने योग्य है कि मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में भी यही प्रावधान लागू है कि प्रत्याशी की संतानें दो से अधिक नहीं होनी चाहिए। जब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस शर्त के तहत जिम्मेदार ठहराया जाता है तो शासकीय शिक्षकों पर इसका पालन और भी कड़ाई से होना चाहिए।
यह भी पढिए….
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं ऐसा करना गलत है। (DC News 24 Ujjain MP-2025)
DC News 24 Ujjain MP-2025 स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं। यदि वही नियम तोड़ेंगे तो छात्रों और समाज को गलत संदेश जाएगा। शिक्षा विभाग की साख भी इससे प्रभावित होगी।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध ऐसी शिकायत दर्ज होती है तो विभाग जांच कर सकता है और दोषी पाए जाने पर निलंबन या सेवा समाप्ति की कार्रवाई संभव है।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
DC News 24 Ujjain MP-2025 निष्कर्ष, उज्जैन जिले के शिक्षक भेरूलाल बेंडवाल का मामला इस ओर इशारा करता है कि दो संतान नीति का पालन अभी भी कई जगहों पर शिथिल है। यदि यह मामला साबित होता है तो विभाग के लिए यह परीक्षा की घड़ी होगी कि वह नियमों को कितनी गंभीरता से लागू करता है।

