CM Rise School Madhya Pradesh-2024 मध्यप्रदेश के रतलाम के विनोवा सीएम राइज स्कूल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित किया गया है, लंदन के टी-4 एजुकेशन इंस्टीट्यूट आयोजित एक स्कूलों के पुरस्कार समारोह में घोषित किया
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 मध्यप्रदेश के रतलाम के इस स्कूल ने अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, ब्राजील, केन्या और थाईलैंड जैसे देशों के करीब 1 हजार स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बाद यह खिताब जीता है। स्कूल को टी-4 एजुकेशन की तरफ से 10 हजार डॉलर यानी करीब 8.4 लाख रुपये दिए जाएंगे। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रतलाम में
सरकारी सीएम राइज स्कूल विनोबा को ‘इनोवेशन’ कैटेगरी में ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024’ जीतने पर बधाई दी है। लंदन स्थित टी4 एजुकेशन ने कई श्रेणियों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की घोषणा की, जिसमें दिल्ली के वसंत कुंज में रयान इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम में सीएम राइज स्कूल विनोबा और तमिलनाडु के मदुरै में कालवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
MP के इस सरकारी स्कूल ने अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका जैसे देशों को पछाड़ा (CM Rise School Madhya Pradesh-2024)
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 पुरस्कार की घोषणा लंदन से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए की गई। जिसमें 100 से ज्यादा देशों के स्कूलों में इनोवेशन समेत 4 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशियाई देशों के बड़े-बड़े नामी स्कूल भी शामिल थे। इनोवेटिव कैटेगरी में रतलाम के सीएम राइज स्कूल को इसी साल विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल किया गया था। इसके बाद 19 सितंबर को इसे 3 सर्वश्रेष्ठ स्कूल में शामिल किया गया था। इसके बाद अब इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के इस स्कूल को पूरे विश्व का सिरमौर चुना गया है।
यह भी पढ़िए….
जानिए रतलाम के सरकार स्कूल को कैसे मिली स्कूल को जगह (CM Rise School Madhya Pradesh-2024)
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 स्कूल लीडर (इन-स्कूल पीएलसी) द्वारा शुरू किए गए व्यावसायिक विकास के लिए वीकली कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। शिक्षक अपने प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का लाभ उठाते हैं और कक्षा के दौरान भी इन सामग्रियों का उपयोग करते हैं। साथ ही, शिक्षक अपने बच्चों को सिखाने की प्रक्रिया में जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता के साथ वर्चुअली जुड़े थे।
कक्षा में रोजाना अटेंडेंस को ट्रेक करने के लिए गूगल फॉर्म का इस्तेमाल होता है। स्कूल में गूगल फॉर्म के जरिए मंथली वोटिंग के आधार पर टीचर्स के लिए संरचित पुरस्कार और मान्यता दी जाती है। शिक्षकों के बीच सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाने के लिए नियमित रूप से टीम निर्माण गतिविधियां हो रही हैं।
यह भी पढ़िए….
• वैदिक घड़ी क्या है, जानिए कैसे चलती है वैदिक घड़ी और क्या-क्या जान सकते इस वैदिक घड़ी से
पुरस्कार की घोषणा होते ही झूमे बच्चे (CM Rise School Madhya Pradesh-2024)
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 पुरस्कार की घोषणा होते ही झूमे बच्चे वर्ल्ड के बेस्ट स्कूल की घोषणा स्कूल में लाइव स्क्रीनिंग पर हुई। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी भोपाल से लाइव जुड़े। घोषणा होते ही स्कूल प्रिंसिपल संध्या वोहरा, वाइस प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह राठौर, स्कूल में मौजूद महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ विद्यार्थी व पेरेंट्स झूम उठे।
स्कूल के स्टाफ के साथ महापौर प्रह्लाद पटेल ने भी बच्चों के साथ डांस किया। विद्यार्थियों ने महापौर पटेल व स्कूल के वाइस प्रिंसिपल राठौर को कंधों पर उठा लिया। प्रदेश सरकार के साथ शिक्षा और सेवा का कार्य करने वाली संस्था पीपल की सीईओ व फाउंडर कृति भरुचा भी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़िए….
• खाद कालाबाजारी करने वालों की अब खेर नही, सरकार सख्ती से निपटेगी- मुख्यमंत्री
शिक्षा के क्षेत्र में भारत को अभूतपूर्व सफलता (CM Rise School Madhya Pradesh-2024)
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 टी-4 एजुकेशन लंदन आधारित एक ग्लोबल संस्था है जो 100 देशों के हजारों स्कूलों के बीच पांच अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिता करवाती है। इन श्रेणियों में सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण सक्रियता, सृजनात्मकता, विपरीत परिस्थितियों में सफलता और स्वस्थ कार्यशैली है। भारत के लिए गर्व की बात है कि इस साल सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में भारत के तीन स्कूल हैं।
लेकिन सरकारी स्कूल केवल एक स्पर्धा में भाग लेने के समय से ही इंटरनेशनल लेवल पर इस स्कूल में इनोवेशन के साथ पढ़ाई के नए तरीकों, सीमित संसाधनों में असीमित सफलता को लेकर परखा गया। स्कूल के उप प्राचार्य और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर को शॉर्टलिस्टेड स्कूल के रूप में इनोवेशन श्रेणी में स्कूल लीडर चुना गया। अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों द्वारा घंटों ऑनलाइन इंटरव्यू के सेशन हुए। दस्तावेज आधारित मूल्यांकन किया गया। आखिरकार अंत तक मेहनत में कोई कमी नहीं रखने पर स्कूल का चयन वर्ल्डस बेस्ट के रूप में हो गया।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
इन प्रयासों ने दिलवाई वैश्विक सफलता (CM Rise School Madhya Pradesh-2024)
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने मीडिया को बताया कि रतलाम के सीएम राइज स्कूल ने विशेष तैयारियों के साथ भारत की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साइकिल आॅफ ग्रोथ इसमें बहुत अमह रहा। 2 साल पहले विनोबा स्कूल से जुड़ने के बाद संस्था ने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और दक्षता की कमी पर काम किया। शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए टीम हडल और कैप्सूल ट्रेनिंग, क्लास रूम मॉनिटरिंग, वन ऑन वन फीडबैक, रिवॉर्ड और मान्यता की सकारात्मक योजना बनाई गई।
CM Rise School Madhya Pradesh-2024 विद्यार्थियों के काम को प्रदर्शित करने के लिए लर्निंग शोकेस, सृजन मेला, कम्युनिटी विजिट, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग जैसे नियमित आयोजन किए गए। सीएम राइज स्कूल दो साल पहले ही शुरू हुए थे। पहली से 12वीं तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों से संचालित इस स्कूल के 577 विद्यार्थियों में से 545 विद्यार्थी पूरे वर्ष किसी न किसी स्तर पर गतिविधि से जुड़े रहे।

