Tuesday, July 2, 2024
Homeप्रदेशमध्यप्रदेश में "एक पेड़ माँ के नाम" के अभियान की शुरुआत हुई

मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” के अभियान की शुरुआत हुई

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 पौधारोपण अभियान के लिए 20 करोड़ रुपये राशि देने की घोषणा की, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट, मिस्ड कॉल नंबर 8889995449 जारी

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में इन्दौर जिले को 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। नगर निगम से 10 करोड़ रूपये एवं वन विभाग से 10 करोड़ रूपये पौधारोपण के लिए प्रदान किये जाएंगे।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और हरियाली के लिए इंदौर में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य में स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेड़ों का मानव जीवन में महत्व पर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा जिस प्रकार जीवन के लिए श्वास और रक्त धमनियों का महत्व है उसी प्रकार पर्यावरण में पौधों और हरियाली का महत्व है।

यह भी पढ़िए….

• उज्जैन पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर नगद 39 लाख 50 हजार रूपये जप्त किए

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इन्दौर द्वारा इसमें 51 लाख पौधों के रोपण की भागीदारी प्रशंसनीय है। इंदौर ने जिस प्रकार स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किया। उसी प्रकार हरियाली में कीर्तिमान स्थापित कर एक मिसाल पेश कर रहा है।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट, मिस्ड कॉल नंबर 8889995449 जारी (CM Dr. Mohan Yadav MP-2024)

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट, मिस्ड कॉल नंबर 8889995449, गीत, सोशल मीडिया कैम्पेन का सिंगल क्लिक से विमोचन किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयार सेवा सेतु मोबाइल एप्प को भी लाँच किया।

यह भी पढ़िए….

• मध्यप्रदेश के इन सात शहरों में बिना बीमा वाले वाहनों के ऑटोमेटिक बनेंगे चालान

एक पेड़ माँ के नाम अभियान (CM Dr. Mohan Yadav MP-2024)

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान की विस्तृत रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत प्रदेश भर में प्राचीन बावड़ियों, कुओं और जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार पुनीत कार्य है। जल के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान प्रकृति संरक्षण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 उन्होंने अभियान के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने, पौधों की उपलब्धता, पौधारोपण कार्यक्रम और भविष्य में पौधों के संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक वर्ग से अभियान में सहभागिता का आह्वान किया तथा बताया कि जो भी समाज अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण और उनके संरक्षण के लिए आगे आएंगे उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़िए….

• उज्जैन में मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म अपनाया, और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की, जानिए जानकारी

एक पेड़ माँ के नाम के कार्यक्रम में कई मंत्री एवं अधिकारीगण उपस्थित थे (CM Dr. Mohan Yadav MP-2024)

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री गौरव रणदीवे, श्री चिन्टू वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़िए….

• उज्जैन में देवास रोड़ पर 5 रनवे का ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनेगा।

सांसद ने कहा केंद्र सरकार द्वारा प्रिवेंटिव हेल्थ के संबंध कार्य करने के लिए विशेष रणनीति बनाई (CM Dr. Mohan Yadav MP-2024)

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा हेल्प ऑफ इंदौर के सर्वे और रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर किये जाने वाले प्रयासों में यह सर्वे महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया आगामी समय में 10 लाख लोगों का सर्वे किया जाएगा। इंदौर के इस प्रयास पर केंद्र सरकार द्वारा प्रिवेंटिव हेल्थ के संबंध कार्य करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

यह भी पढ़िए…..

• बजाज जल्दी ही सीएनजी (CNG) बाइक लांच करने वाला है, जानिए कब लांच होगी सीएनजी बाइक।

इंदौर में 51 लाख पौधों के रोपण और उनके संरक्षण किया जाएगा (CM Dr. Mohan Yadav MP-2024)

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत संबोधन देते हुए पौधारोपण अभियान के तहत पौधारोपण और उनके संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रबंध के बारे में बताया। उन्होंने कहा 51 लाख पौधों के रोपण और उनके संरक्षण से इंदौर में ग्रीन कवर तैयार होगा जो प्रकृति, जल और पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़िए….

• इंदौर-उज्जैन के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

म.प्र. इनीशिएटिव प्रोग्राम का सिंगल क्लिक के माध्यम से लॉन्चिंग की (CM Dr. Mohan Yadav MP-2024)

CM Dr. Mohan Yadav MP-2024 कार्यक्रम में हेल्थ ऑफ इंदौर के तहत ढाई लाख लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और उसके आंकड़े संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। हेल्दी म.प्र. इनीशिएटिव प्रोग्राम का सिंगल क्लिक के माध्यम से लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में डॉ. विनीता कोठारी एवं डॉ. अरुण अग्रवाल ने प्रिवेंटिव हेल्थ केयर और सर्वे तथा रिपोर्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, नागरिक गण, सामाजिक संगठनों प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments