Bhavantar Yojana MP 2025 मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी प्रदेश में भावांतर योजना को लेकर बड़ी खबर रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली, किसान भाई समय पर अपना पंजीयन कराएं
Bhavantar Yojana MP 2025 मध्यप्रदेश में किसानों को एक बार फिर भावांतर योजना से मिलेगा लाभ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के जैसीनगर में सभा को संबोधित करते हुए सोयाबीन फसल के लिए भावांतर योजना लागू करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावांतर योजना शुरू की थी। तब इस योजना की काफी तारीफ हुई थी।
Bhavantar Yojana MP 2025 इसमें मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने जिला कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों का उपयोग करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोयाबीन के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5328 रुपये प्रति क्विंटल है। मध्यप्रदेश सरकार इस MSP और मंडी मॉडल भाव/विक्रय मूल्य के बीच के अंतर की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित करेगी।
यह भी पढ़िए….
• ऑनलाइन कृषि यंत्र किराया योजना क्या है, जानिए पूरी जानकारी
पंजीयन प्रक्रिया और लाभ की अवधि (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए भावांतर भुगतान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बदलाव किया है। पहले रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होना था, लेकिन अब इसे 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को जल्द ही मिलने लगेंगे 1500 रुपए, जानिए पूरी जानकारी
भावांतर योजना क्या है? (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 भावांतर योजना का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है। अगर किसान अपनी फसल को मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम में बेचते हैं, तो मध्यप्रदेश सरकार इस अंतर की भरपाई करेगी। इस बार भावांतर योजना सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लागू की गई है।
यह भी पढ़िए….
किसानों को MSP और मॉडल रेट का लाभ कैसे मिलेगा? (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोयाबीन के लिए MSP ₹5328 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. यदि किसान की उपज मंडी में MSP से कम पर बिकती है, तो सरकार दो स्थितियों के आधार पर सहायता देगी
अगर मंडी का रेट MSP से कम लेकिन राज्य सरकार के घोषित मॉडल रेट से ज्यादा है, तो MSP और बिक्री मूल्य का अंतर दिया जाएगा. अगर मंडी रेट मॉडल रेट से भी कम है, तो MSP और मॉडलवरेट का अंतर मिलेगा।
यह भी पढ़ें…..
भावांतर योजना में पंजीयन कैसे और कहां करें? (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 भावांतर योजना में पंजीयन इस प्रकार करें और यहां कर सकते है:-
मुख्य सचिव अनुराग जैन के अनुसार, किसान 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक निम्नलिखित जगहों पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं:-
एमपी ऑनलाइन (MP Online) केंद्र कियोस्क सेंटर ग्राम की सोसायटी मंडियों में भी हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे जहां किसान पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें……
• अब आप 5 लाख तक का निशुल्क ईलाज कराएं, जाने पूरी प्रोसेस
ऐसे होगा किसानों क्षतिपूर्ति का आकलन (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 यदि मंडी में औसत गुणवत्ता की कृषि उपज का विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम हो, लेकिन राज्य सरकार द्वारा घोषित औसत मॉडल भाव से अधिक हो, तो किसान को केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य और वास्तविक बिक्री मूल्य के अंतर की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। यदि मंडी में कृषि उपज का विक्रय मूल्य राज्य सरकार द्वारा घोषित औसत मॉडल भाव से भी कम हो तो किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य और घोषित औसत मॉडल भाव के अंतर की क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें…
• चेहरा दिखाकर आधार कार्ड डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
भावांतर योजना का उद्देश्य और महत्व (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 भावांतर योजना का उद्देश्य और महत्व इस प्रकार है:-
- सोयाबीन उत्पादक किसान सीधे MSP और मंडी मॉडल भाव के अंतर का लाभ पाएंगे।
- राज्य सरकार 489 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजेगी।
- लगभग 8 लाख 45 हजार किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।
- यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करती है।
यह भी पढ़ें…
• इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस
02 अक्टूबर को ग्राम सभाएं आयोजित होगी (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 गुरुवार 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में भावांतर भुगतान योजना की जानकारी सचिव के द्वारा दी जाए। सभी कृषि उपज मंडियों में होर्डिंग्स और पंजीयन केंद्र पर बैनर के माध्यम से योजना की जानकारी किसानों को प्रदान की जाए। किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एसएमएस के माध्यम से पंजीयन की अनिवार्यता और अंतिम तिथि के बारे में भी जानकारी भेजी जाए। सभी मंडियों में भावांतर सहायता डेस्क स्थापित किए जाएं। पंजीयन के लिए निर्धारित पोर्टल /सर्वर का व्यवस्थित रूप से संचालन व संधारण सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें…
• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
भावांतर योयना से संबंधित प्रश्नोत्तर (Bhavantar Yojana MP 2025)
Bhavantar Yojana MP 2025 भावांतर योयना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-
प्रश्न-1 क्या केवल सोयाबीन के लिए है?
उत्तर- हां, इस साल योजना केवल सोयाबीन फसल के लिए लागू है।
प्रश्न-2 क्या किसान को बैंक अकाउंट चाहिए?
उत्तर- हां, भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा।
प्रश्न-3 अगर मेरा उत्पादन MSP से ऊपर है, तो क्या मिलेगा?
उत्तर- नहीं, भावांतर केवल MSP से कम उत्पादन वाले किसानों के लिए है।

