Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशआयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन पैकेज में अब 1 हजार...

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन पैकेज में अब 1 हजार 952 प्रक्रियाएँ शामिल, जानिए पूरी जानकारी

Ayushman Bharat Yojana-2024 आयुष्मान हितग्राहियों को मिलेगी नई अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवाएँ, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन पैकेज में अब 1 हज़ार 952 प्रक्रियाएँ शामिल हुई

Ayushman Bharat Yojana-2024 आयुष्मान भारत योजना को सरकार द्वारा समय-समय पर उन्नत उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अद्यतन किया जाता रहा है। इसी क्रम में हमारे राज्य में हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 में नवीन उच्च स्तरीय प्रक्रियाओं और दवाओं को शामिल किया गया है। नए पैकेज के लागू होने से न केवल लाभार्थियों को अधिक सुलभ और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, बल्कि चिकित्सालयों की क्षमता और गुणवत्ता में भी सुधार होगा, जिससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को लाभ पहुंचेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत योजना श्रीमती अदिति गर्ग ने बताया है कि नवीन हेल्थ पैकेज को शीघ्र ही योजना अंतर्गत सम्बद्ध चिकित्सालयों के लिए खोला जाएगा।

यह भी पढ़िए….

• प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 500 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे, जानिए कैसे करें आवेदन

नये हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 में कुल 1952 प्रक्रियाओं को जोड़ा गया (Ayushman Bharat Yojana-2024)

Ayushman Bharat Yojana-2024 नये हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 में कुल 1952 प्रक्रियाओं को जोड़ा गया है, जो पहले 1670 थी। नए पैकेज में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है, जिससे लाभार्थियों को व्यापक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इनमें रिकॉम्बिनेंट टिशू प्लास्मिनोजेन एक्टिवेटर, टेनेक्टेप्लेस, लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन, IV इम्यूनोग्लोबिन्स दवाएँ शामिल हैं। ये दवाएँ गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़िए….

• मध्यप्रदेश में घर-घर लगेंगे स्मार्ट मीटर, घर-घर रीडिंग वाले मीटर होंगे बन्द

महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय प्रक्रियाएं शामिल (Ayushman Bharat Yojana-2024)

Ayushman Bharat Yojana-2024 महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय प्रक्रियाएं यूएसजी और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन यूएसजी और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस माइक्रोवेव एब्लेशन नये पैकेज में शामिल हैं। इन प्रक्रियाओं में उच्च गुणवत्ता वाले इम्प्लांट्स जैसे आरएफ़ प्रोब और माइक्रोवेव एंटेना शामिल हैं। नवीन पैकेज में उन्नत चिकित्सा तकनीकों इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलोजी और बोन मेरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक उपचार पद्धति को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़िए….

• उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत 16 जून से होगी, जानिए कितना किराया लगेगा

ग्रामीण स्तर तक आयुष्मान योजना में उपचार संभव, मातृ एवं शिशु सुरक्षा के लिए नवीन प्रक्रियाएँ (Ayushman Bharat Yojana-2024)

Ayushman Bharat Yojana-2024 प्राथमिक एवं सामुदायिक शासकीय चिकित्सालयों में भी आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत ग्रामीण स्तर तक उपचार संभव होगा। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के लिए कैसरियन हिस्टेरेक्टॉमी और फटे हुए पेट का बंद करना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पैकेज में शामिल की गई हैं। ये प्रक्रियाएं विशेष रूप से जटिल परिस्थितियों में माताओं और शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। योजना अंतर्गत निःशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली इन नवीन चिकित्सा सुविधाओं से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

यह भी पढ़िए….

• मध्यप्रदेश में इस बार समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानिए मध्यप्रदेश में कब से होगी बारिश

नई पैकेज सूची में वृद्धि (Ayushman Bharat Yojana-2024)

Ayushman Bharat Yojana-2024 आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नई पैकेज सूची में 274 पैकेज के रेट्स को बढ़ाया गया है। साथ ही इस सूची में 355 नए प्रक्रियाओं (प्रसीजरों) को भी जोड़ा गया है। जिसमें गंभीर सेप्सिस (सेप्टिक शॉक), PET स्कैन, और प्लेटलेट फेरिसिस शामिल हैं।

प्रक्रियाओं की दरों में वृद्धि (Ayushman Bharat Yojana-2024)

Ayushman Bharat Yojana-2024 आयुष्मान भारत योजना साथ ही कई प्रमुख विशेषताओं के लिए प्रक्रियाओं के दरों में वृद्धि की गई है। इनमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 52 प्रक्रियाएं, जनरल सर्जरी में 72 प्रक्रियाएं, न्यूरोसर्जरी में 29 प्रक्रियाएं, OBG और गाइनक में 21 प्रक्रियाएं, और यूरोलॉजी में 83 प्रक्रियाएं शामिल हैं। इससे इन विशेषताओं में उच्च गुणवत्ता वाले उपचार की सुलभता और भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़े….

• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी

उन्नत चिकित्सा उपकरण और तकनीक के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा (Ayushman Bharat Yojana-2024)

Ayushman Bharat Yojana-2024 आयुष्मान भारत योजना नवीन पैकेज से लाभार्थियों को व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनका उपचार अधिक प्रभावी और सुलभ होगा। अस्पतालों के लिए, यह पैकेज उन्नत चिकित्सा उपकरण और तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगा, जिससे वे अधिक रोगियों का इलाज कर सकेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments