Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024 उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर अब बाहर से आने वाले यात्रियों से ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालक ज्यादा किराया नही ले पाएंगे, यात्रियों से मनमानी किराया और दुर्व्यवहार पर लगेगा अंकुश, कलेक्टर एसपी ने रेलवे स्टेशन के बाहर प्री पैड बूथ का किया शुभारंभ
Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024 उज्जैन में बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सार्थक पहल की हैं। जिसमें ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से वाजिब किराया ही लिया जाए, इसके लिए 3 प्रीपेड बूथ शुरू किए गए हैं। रेलवे स्टेशन उज्जैन के बाहर दो और एक प्रीपेड बूथ महाकाल मंदिर के निर्गम गेट के पास स्थापित किया गया हैं। जहां से यात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए निर्धारित दर अनुसार ऑटो की बुकिंग कर सकेगे।
यह भी पढ़े….
• मारुति की 7 लाख से कम की कीमत में 6 एयरबैग्स के साथ लांच हुई नई स्विफ्ट कार
रेलवे स्टेशन के बाहर स्थापित प्री पैड बूथ और मालगोदाम के पास बने प्री पैड बूथ का भी शुभारंभ किया (Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024)
Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024 सोमवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्थापित प्री पैड बूथ और मालगोदाम के पास बने प्री पैड बूथ का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत सिंह राठौर, निरीक्षक यातायात पुलिस श्री दिलीप सिंह परिहार, अध्यक्ष ऑटो रिक्शा संघ श्री नंद किशोर सोलंकी सहित ऑटो चालक उपस्थित रहे। ऑटो रिक्शा संचालक संघ द्वारा प्रशासन की इस पहल के लिए कलेक्टर एसपी को पुष्पगुच्छ और पुष्प वर्षा से स्वागत किया और पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
यह भी पढ़े…..
यात्री को प्री पैड बूथ से बुकिंग करनी होगी (Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024)
Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024 रसीद काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान प्री पैड बूथ पर तैनात रहेंगे। यात्री को यहां से बुकिंग करनी होगी। प्रीपेड बूथ पर ही किराया सूची लगाई गई है। इस हिसाब से ही रसीद पर किराया लिखा जाएगा और रसीद यात्री को दे दी जाएगी। यहीं किराये के रुपये भी जमा कर दिए जाएंगे। जब यात्री गंतव्य तक पहुंच जाएगा तो रसीद आटो चालक को देनी होगी, इसे काउंटर पर जमा करने के बाद आटो चालक को भुगतान हो जाएगा। बैटरी से चलने वाले ई रिक्शा वाहन का प्रथम 3 किलोमीटर पर प्रति व्यक्ति 10 रुपए और इसके बाद 3 किलोमीटर से अधिक यात्रा पर प्रति व्यक्ति 20 रुपए किराया देय होगा। साथ ही ऑटो वाहनों का भी नगर के प्रमुख स्थान के निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट चस्पा की गई है।

यह भी पढ़े….
• उज्जैन-जावरा फोरलेन रोड़ बनाने के लिए सर्वे कार्य शुरु, वर्ष 2028 सिंहस्थ के पहले बनाने का लक्ष्य
पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने काटी पहली टिकट (Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024)
Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024 प्री पैड बूथ के शुभारंभ के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने पहली टिकट काटी। उन्होंने उत्तर प्रदेश से आए यात्री प्रेम विश्वकर्मा को श्री महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए टिकट दी। इसके पश्चात यात्री प्रेम अपने ऑटो चालक मुकेश जायसवाल के साथ महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुएं।
यह भी पढ़े….
• निशुल्क सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे लें, जानिए पूरी जानकारी
यात्री प्रेम ने की व्यवस्था की सराहना (Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024)
Auto Rickshaw, E Rickshaw Kiraya List Ujjain-2024 यात्री प्रेम ने बताया कि मेरे जैसे बाहरी राज्यों से आए यात्रियों के लिए प्री पैड बूथ की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं, मुझे यहां प्रमुख स्थानों तक जाने के लिए ऑटो के किराए की जानकारी नहीं थीं। प्रीपैड बूथ पर प्रशासन द्वारा निर्धारित रेट के अनुसार मैने अपनी टिकट ली हैं। जिससे मैं मनमाना किराया देने से बच गया।

