Ladli Behna Yojana MP-2025 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणा की, प्रदेश की बहनों को इस तारीख से मिलेंगे 1500 रुपए प्रति माह
Ladli Behna Yojana MP-2025 मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, डॉ. मोहन यादव आगामी दीपावली के बाद मिलने लगेंगा इसका लाभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि कांग्रेस को कोसते हुए लाड़ली बहनों के लिए भाईदूज से 1500 रुपए देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कुछ भी कहें लेकिन बहनों चिंता करो, दिपावली के बाद इसी भाईदूज से आपको 1500 रुपए मिलना शुरु हो जाएगा। कांग्रेसी रोते रहेंगे और हमारे पास इतने पैसे हैं कि हम अपनी बहनों को देते रहेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव गुरुवार को सागर दौरे पर थे और उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में सभा को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया।
यह भी पढ़ें…..
भाईदूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए का ऐलान (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 जैसीनगर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि “लाड़ली बहनों हाथ खड़े करो, जिन जिनको पैसे मिल रहा है। आप बताओ बहन को भी मिल रहा है और भाई को भी मिल रहा है। हमारे पास कोई पैसे की कमी नहीं है, किसानों की जिंदगी जितनी बेहतर कर सकते हैं, हम लगातार उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और बहनों चिंता मत करो। ये कांग्रेसी कुछ भी कहें, लेकिन इसी दिवाली के बाद भाईदूज से आपको भी 1500 रुपए महीने मिलना चालू हो जाएगा।
Ladli Behna Yojana MP-2025 ये कांग्रेसी रोते रहेंगे…रोते रहेंगे… रोते रहेंगे और हमारे पास पैसे इतने हैं कि हम अपनी बहनों को देते रहेंगे..देते रहेंगे…देते रहेंगे. बहनें भी अपने एक-एक पैसे का उपयोग अपने बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और घर के परिवार के सदस्यों के लिए सब की चिंता के लिए इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में उनकी चिंता अगर हम नहीं करेंगे, तो कौन करेगा,यह काम हमारा है।
यह भी पढ़े….
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारे पास पैसे की कमी नहीं (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव गुरुवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर विकासखंड मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है।
Ladli Behna Yojana MP-2025 अपने किसान भाईयों और लाड़ली बहनों को किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। किसान भाईयों को केंद्र और राज्य सरकार की किसान सम्मान निधि मिलेगी, तो लाड़ली बहनों के लिए दीपावली के बाद भाईदूज को 1500 रुपए मिलेंगे।
यह भी पढ़ें……
• अब आप 5 लाख तक का निशुल्क ईलाज कराएं, जाने पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का महत्व (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे महिलाओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का फायदा मिल सकेगा। सीएम ने इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें…
• इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस
आगामी वर्ष 2028 तक महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए प्रति माह (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की तो विरोधी बोल रहे थे कि कितना देंगे और कब तक देंगे। इनके पास तो पैसा ही नहीं है। चुनाव से पहले 1000 रुपये देते थे। पिछले साल से 1250 रुपये कर दिया गया। रक्षाबंधन पर अलग से 250 रुपए बहनों को देते थे। अब भाई दूज से बहनों के खातों में 1500 रुपये आएंगे। इसके बाद 2026 और 2027 में ये राशि और बढ़ाएंगे और 2028 तक लाडली बहनों के खातों में 3000 रुपये मिलना शुरू हो जाएगा।

