Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों को 337.12 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की
Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने प्रदेश के 6.69 लाख किसानों को आज बड़ी सौगात मिली है। किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया है। आज मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने बालाघाट के कटंगी से किसानों के खाते में 337.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ किसानों को मिल गया है।
Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 आज मध्यप्रदेश के 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों के खाते में मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया। यह पैसा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से धान पर 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए। साथ ही बालाघाट में 244 करोड़ रुपये की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
यह भी पढ़िए….
• मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में 8वीं पास को मिलेगा 50 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
जानिए क्या है मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना (Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025)
Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल बेचने वाले किसानों को सरकार की ओर से बोनस राशि दी जाती है। हर साल किसानों से MSP पर धान खरीदा जाता है और इसके बदले उन्हें पैसा दिया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से धान पर 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस तरह सरकार की ओर से मध्य प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस योजना से धान की खेती करने वाले किसानों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलती है। कीमतों में अगर गिरावट होती है तो भी किसान को घाटा नहीं उठाना पड़ता है। MSP पर फसल बेचने वाले किसानों को सरकार से प्रोत्साहन राशि दी जाती है ताकि वे खेती के लिए प्रोत्साहित हों।
यह भी पढ़िए….
• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना के अंर्तगत कितना पैसा मिलेगा (Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025)
Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना के तहत धान की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सरकार की ओर से 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बोनस राशि दी जाती है। मान लीजिए अगर आप 4 हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती करते हैं तो आपके खाते में 16000 रुपये आएंगे। यह पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। हालांकि यह पैसा उन्हीं किसानों के खाते में आएगा, जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
यह भी पढ़े….
• आपकी ग्राम पंचायत में क्या-क्या विकाश कार्य किये गये, जानिए पूरी जानकारी ऑनलाइन
किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे (Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025)
Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल किसानों की समृद्धि, बल्कि युवाओं के लिए भी नए अवसरों से भरपूर है। किसान और युवा विकास के सेतु की तरह हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार इन दोनों के परिश्रम और असीम ऊर्जा को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के आशीर्वाद से ही किसान का बेटा आज मुख्यमंत्री है।
किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं और सोयाबीन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बालाघाट जिले के जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर का चावल और जैविक गुड़ भेंट किया गया।
यह भी पढ़िए….
• ऑनलाइन कृषि यंत्र किराया योजना क्या है, जानिए पूरी जानकारी
हजारों किसान हुवे कार्यक्रम में शामिल (Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025)
Mukhya Mantri Krshi Unnati Yojana MP-2025 आज का कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के साथ ही बालाघाट सहित अन्य जिलों के हजारों किसानों के शामिल हुवे। मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले के 1.5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा रकबे में पंजीकृत किसान धान की बुवाई करते हैं। हर साल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर जिले के 1 लाख से अधिक किसानों से लगभग 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जाती है

