Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 किसान अब एक क्लिक पर कस्टम हायरिंग सेंटर से किराये पर लें कृषि यंत्र, खेती को बनाएं आसान और सस्ता
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस कृषि एवं कृषि से संबधित विभागों की बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश एवं भारत सरकार की मंशा के अनुरूप अब जिले के समस्त किसानों को अपनी खेती को आसान व आधुनिक बनाने हेतु ऑनलाइन कृषि यंत्र किराया योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
उज्जैन जिलें में कुल पंजीकृत किसान 49,000+ हैं, कुल किरायेदार 4,500+ हैं, कुल कस्टम हायरिंग सेंटर 72+ हैं, कुल कृषि यंत्र 13,000+ हैं, कुल स्ट्रॉ रीपर 48 है, रीपर कम बाइंडर 18 हैं, हल, रोटावेटर, आदि अन्य उपकरण शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत किसान एमपी किसान फार्म एप्प के माध्यम से अब ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्र ऑनलाइन किराए पर बुक कर सकते हैं। यह सुविधा किसानों के लिए खरीफ, रबी तथा अन्य फसल चक्रों के दौरान अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
यह भी पढिए….
किसान एमपी किसान फार्म एप्प डाउनलोड करके खुद कर सकते हैं पंजीकरण (Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025)
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 जिन किसानों के पास स्मार्टफोन है वे स्वयं एमपी किसान फार्म एप्प डाउनलोड करके उसमें पंजीकरण कर सकते हैं और उपलब्ध कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं। जिन किसानों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है वे टोल फ्री नंबर 1800-4200-100 पर कॉल करके भी कृषि यंत्र किराए पर बुक कर सकते हैं।
जिन किसान भाइयों के पास स्वयं का ट्रैक्टर एवं यंत्र हैं वे भी इस एमपी किसान फार्म एप्प के माध्यम से पंजीकरण कर अपने कृषि यंत्रों को किराए पर देकर आय बढ़ा सकते हैं। इस नई व्यवस्था के माध्यम से किसानों को न केवल आसानी से कृषि यंत्र सुलभ होंगे, बल्कि वे समय पर खेतों में कार्य कर सकेंगे और अपनी उत्पादन क्षमता को भी बढ़ा सकेंगे।
यह भी पढ़िए….
जेफार्म सर्विसेस एप्प से बुक करें किराये के कृषि यंत्र (Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025)
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 जेफार्म सर्विसेस एप्प से आर्डर बुक करने के लिए किसान उनकें स्मार्ट फोन में एप्प खोलकर किरायें पर उपकरण बुक करें दबाएं फिर उनकें प्रोफाईल सें स्थान का चयन अपने आप हो जाएगा। इसके पश्चात उपकरण बुक करनें के लिए फसल का चयन करें। इसकें पश्चात उपकरण का चयन करें फिर जितनी जमीन पर उपकरण चलाने के लिए बुकिंग कि जा रही है उसका क्षेत्रफल डालें, सेवा की तारिख और कितने घंटे के लिए बुकिग करनी है वों डालें तत्पश्चात आर्डर की एक बार पुष्टि करें और जमा करें दबाएं स्किन पर आर्डर सफलता पुर्वक बुक होंने का संदेश आयेंगा और आर्डर संख्या उत्पन्न हों जाएगी।
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 जिला प्रशासन उज्जैन सभी किसान भाइयों से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी खेती को आधुनिक व लाभकारी बनाएं।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
क्या है कस्टम हायरिंग सेंटर (Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025)
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) एक ऐसा केंद्र होता है जहाँ पर ट्रैक्टर, थ्रेशर, रोटावेटर, बीज बोने की मशीन, स्प्रेयर जैसी आधुनिक कृषि मशीनें उपलब्ध होती हैं। इन मशीनों को किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ समय के लिए किराए पर ले सकते हैं। ये सेंटर सरकार या सहकारी समितियों द्वारा संचालित किए जाते हैं।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा
कैसे काम करता है कस्टम हायरिंग सेंटर? (Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025)
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 कस्टम हायरिंग सेंटर किसानों को सस्ती दरों पर कृषि यंत्र किराए पर देता है। किसान केंद्र पर जाकर या मोबाइल एप्प के माध्यम से मशीन बुक कर सकते हैं। तय समय पर मशीन किसान के खेत तक पहुँचाई जाती है या किसान खुद जाकर उसे ले सकता है। उपयोग के बाद मशीन को वापस लौटाना होता है।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
कैसे उठा सकते हैं कस्टम हायरिंग सेंटर का लाभ (Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025)
Online Krashi Yantr Kiraya Yojana MP-2025 जानिए कैसे उठाना हैं कस्टम हायरिंग सेंटर का लाभ
- पंजीकरण कराए- सबसे पहले किसान को नजदीकी कस्टम हायरिंग सेंटर में जाकर या सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्प पर पंजीकरण करना होता है।
- मशीन की उपलब्धता देखें- ज़रूरत के अनुसार मशीन की उपलब्धता की जानकारी लें।
- बुकिंग करें- मशीन की बुकिंग निर्धारित समय और तिथि के अनुसार करें।
- मशीन का उपयोग- बुक की गई मशीन का उपयोग खेत में करें और समय पर वापस करें।

जुड़िये DC News 24 से