Nakali Besan News-2025 त्योहारी सीजन से पहले ही हुआ बड़ा खुलासा, जयपुर की एक बेसन फैक्ट्री में बड़ा छापा, 16 हजार किलो नकली बेसन बरामद किया गया
Nakali Besan News-2025 राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ जारी शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में 16 हजार किलो से अधिक मिलावटी बेसन जप्त किया गया। यह मिलावटी बेसन रीको इंडस्ट्रियल एरिया, बस्सी स्थित ‘हैल्दी फूड्स’ फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा था। जहाँ चना दाल में चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर नकली बेसन बनाया जा रहा था।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
Nakali Besan News-2025 इसे ‘मोतिया बेसन’ ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था और प्रदेशभर में सप्लाई की योजना थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री पर छापा मारकर सारा माल सीज कर लिया और सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया गया।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा
चने की दाल में मिलाया जा रहा था बाजरा और चावल (Nakali Besan News-2025)
Nakali Besan News-2025 सूचना मिलने पर अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर-द्वितीय की टीम ने रीको इंडस्ट्रीयल एरिया, बस्सी में स्थित हैल्दी फूड्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
Nakali Besan News-2025 यहां चना दाल के साथ चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर बेसन तैयार किया जा रहा था और इसे छोटी लाल लकड़ा ब्रांड मोतिया बेसन के नाम से पैक किया जा रहा था। बड़ी मात्रा में सारे राजस्थान में यहां से माल सप्लाई किया जा रहा था और त्यौहारों सीजन में यह मिलावटी माल सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
16 हजार किलो से ज्यादा मिलावटी बेसन मिला था (Nakali Besan News-2025)
Nakali Besan News-2025 प्राथमिक तौर पर बेसन में मिलावट की पुष्टि हो गई है। यहां से पूरे राजस्थान में यह मिलावटी बेसन सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर 16 हजार किलो से ज्यादा मिलावटी बेसन मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को यहां 30 किलो की पैकिंग में 538 बोरियां तैयार बेसन की मिलीं। टीम ने बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर पाया गया सारा माल सीज किया गया है। सैम्पल जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जुड़िये DC News 24 से