Ladli Behna Yojana MP-2025 मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी, आज महिला दिवस पर प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 22वीं किस्त के पैसे मिलेंगे
Ladli Behna Yojana MP-2025 आज लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है। खबर है कि आज महिला दिवस 8 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना से जुड़ी 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। यह राशि हर महिने की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी होती है।
Ladli Behna Yojana MP-2025 हालांकि कभी कभी त्यौहारों और विशेष अवसर को देखते हुए तय तारीख से पहले भी प्रदेश सरकार द्वारा राशि जारी कर दी जाती है। इसी क्रम में अब 8 मार्च को महिला दिवस और 14 मार्च को होली है, ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार समय से पहले किस्त जारी करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा
इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 महिला दिवस 8 मार्च पर मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मोहन सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कई बार घोषणा कर चुके हैं कि बहनों की राशि को बढ़ाकर जल्द ही 3 हजार रुपए कर दिया जाएगा। ऐसे अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च महीने में मिलने वाली 22वीं किस्त में बहनों को राशि बढ़कार दी जा सकती है।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
लाड़ली बहना योजना की अब तक 21 किस्त (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 लाड़ली बहना योजना से जनवरी 2023 से फरवरी 2025 तक इस योजना की कुल 21 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023 और 2024 में विशेष आर्थिक सहायता के रूप में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी महिलाओं के खातों में भेजी गई। इस प्रकार, योजना से महिलाओं को बेहतर आर्थिक मदद मिल रही है और वे अपने घरों की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने दी जानकारी (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाड़ली बहनों को खुशियों की सौगात मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत कल यानि आज 8 मार्च को खातों में आएगी सम्मान और स्वाभिमान की 22वीं किस्त जारी की जाएगी।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
हर माह लाड़ली बहना योजना में मिलते है 1250 रुपये (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 हर माह लाडली बहना योजना में मिलते है 1250 रुपये, जानिए
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
- इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
- अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
- लाड़ली बहनों को जून 2023 से फरवरी 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 21 किश्तों का अंतरण किया गया है।
- इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
यह भी पढ़िए….
• इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड़ 1692 करोड़ रुपये में बनेगा, इन्दौर-उज्जैन आना-जाना होगा आसान
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्रता एवं नियम (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्रता एवं नियम इस प्रकार है:-
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
- महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
- अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
- यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।
- विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं।
- जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक हो या फिर किसी सरकारी पद का लाभ ले रहा है, उस परिवार की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- यदि महिला के पति के पास सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी।
यह भी पढ़िए….
• सिंहस्थ 2028 के सभी सड़क और ब्रिज के काम जून 2027 तक पूर्ण किए जाने के निर्देश, जानिए
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में महिलाएं अपना नाम कैसे चेक करें (Ladli Behna Yojana MP-2025)
Ladli Behna Yojana MP-2025 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में महिलाएं अपना नाम इस प्रकार चेक करें:-
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

जुड़िये DC News 24 से