Kisan Vikas Patra Yojana-2025 किसान विकास पत्र योजना लंबे समय की छोटी बचत योजना डाकघर की शानदार योजना
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 किसान विकास पत्र योजना में बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आपको अपनी सेविंग्स को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको डाकघर की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम किसान विकास पत्र योजना है। अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 देश में किसान विकास पत्र योजना एक लोकप्रिय स्कीम है। खास बात यह है कि इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। निवेश के लिहाज से यह पूरी तरह सुरक्षित है। छोटे और मध्यम वर्ग के निवेशकों को यह योजना बचत के साथ-साथ अच्छा रिटर्न देने का काम भी करती है।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त आज होगी जारी, जानिए कैसे चेक करें अपनी राशि
किसान विकास पत्र योजना से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Kisan Vikas Patra Yojana-2025)
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 किसान विकास पत्र योजना से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल इस प्रकार है:-
- कौन खोल सकता है अकाउंट- अकाउंट कोई भी बालिग व्यक्ति अकेले खोल सकता है। या 3 वयस्क मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। कोई अभिभावक चाहे तो नाबालिग या मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति की जगह भी अकाउंट खोल सकते हैं। इस योजना के तहत खातों की संख्या पर भी कोई सीमा नहीं तय की गई है।
- अकाउंट खोलने के लिए कितनी राशि जरूरी- अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम ₹1000 चाहिए होते हैं। इसके आगे डिपॉजिट ₹100 के मल्टिपल्स में करना होता है। इस अकाउंट में बैलेंस लिए कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
- कितना मिलता है ब्याज (Kisan Vikas Patra Yojana-2025)- अकाउंट पर 1 जनवरी, 2024 से लागू नियमों के मुताबिक सालाना 7.5% का कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। इसमें निवेश की गई राशि 115 महीने, यानी 9 साल 7 महीने, में दोगुनी हो जाती है।
- कहां इस्तेमाल हो सकता है- किसान विकास पत्र योजना को सिक्यॉरिटी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खाताधारक को इसके लिए पोस्ट ऑफिस में ऐप्लिकेशन फॉर्म देना होता है। इस फॉर्म के साथ एक लेटर भी देना होता है जिसमें किसान विकास पत्र को सिक्यॉरिटी रखने की रजामंदी की पुष्टि की गई हो। ट्रांसफर या प्लेज भारत के राष्ट्रपति या राज्य के गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक, शेड्यूल्ड बैंक, कोऑपरेटिव सोसायटी, कोऑपरेटिव बैंक, पब्लिक या प्राइवेट कॉर्पोरेशन, सरकारी कंपनी, स्थानीय अथॉरिटी या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी को किया जा सकता है।
- कब मच्योर होता है डिपॉजिट- डिपॉजिट की मच्योरिटी के समय को लेकर फैसला वित्त मंत्रालय के अधीन आता है। डिपॉजिट की तारीख के आधार पर मच्योरिटी की तारीख तय होती है। डिपॉजिट के 2 साल 6 महीने के बाद अकाउंट को बिना मच्योरिटी की तारीख आए भी बंद किया जा सकता है। अगर खाताधारक, या जॉइंट अकाउंट के मामले में एक या सभी खाताधारकों की मृत्यु हो जाती है तो भी समय के पहले किसान विकास पत्र अकाउंट को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर भी मच्योरिटी के पहले खाता बंद हो सकता है।
- ट्रांसफर हो सकता है खाता- एक शख्स से दूसरे को ट्रांसफर किया जा सकता है। अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को या जॉइंट अकाउंट की स्थिति में दूसरे खाताधारकों को। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर भी खाता ट्रांसफर हो सकता है।
यह भी पढ़िए….
• तारबंदी योजना में किसानों को मिलेगा 60 प्रतिशत सब्सिडी, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस स्कीम (Kisan Vikas Patra Yojana-2025)
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 आज के समय में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके उसे ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां जोरदार रिटर्न को मिले और पैसा भी सुरक्षित रहे. अगर आप भी इसी असमंजस में हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की ओर रुख करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बिना रिस्क के जोरदार रिटर्न देने के मामले में पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स का जबाव नहीं।
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 किसान विकास पत्र इस लिस्ट में एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें आप कम से कम 1000 रुपये 100 के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। इस योजना में खास बात ये है कि इसमें अधिकमत निवेश की लिमिट की कोई लिमिट नहीं है। आप जितना चाहे, उतना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात जो इस सरकारी स्कीम को पॉपुलर बनाती है, वो ये है कि इसमें निवेश करने पर पैसा सिर्फ 115 महीनों में डबल हो जाता है।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
निवेश पर मिलता है इतना ब्याज (Kisan Vikas Patra Yojana-2025)
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 पोस्ट ऑफिस की तमाम सेविंग स्कीम्स के तहत सरकार तिमाही आधार पर ब्याज का निर्धारण करती है। वहीं बात करें इस किसान विकास पत्र स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की, तो फिलहाल निवेशकों को अपने निवेश पर 7.5 फीसदी की दर से इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। यह ब्याज सालाना आधार पर जारी किया जाता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि 10 साल से ज्यादा उम्र बच्चे के नाम पर भी इस में अकाउंट ओपन कराया जा सकता है।
यह भी पढ़िए….
5 लाख को 10 लाख बनाने का कैलकुलेशन (Kisan Vikas Patra Yojana-2025)
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 अब बात कर लेते हैं कि आखिर कैसे इस सरकारी योजना में निवेश करने से पैसा डबल हो जाता है। तो इसका कैलकुलेशन बेहद ही आसान है. मान लीजिए कोई निवेशक किसान विकास पत्र स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करता है और मैच्योरिटी यानी 115 महीने तक इस योजना में टिका रहता है, तो उसे 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर 5 लाख रुपये सिर्फ ब्याज से मिलेंगे. इसका मतलब है कि मैच्योरिटी पर निवेशकों को 10 लाख रुपये मिलेंगे।
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग आधार पर होती है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि निवेशक को मिलने वाली रकम में टैक्स भी शामिल है। सरकार ने किसान विकास पत्र की मैच्योरिटी की अवधि पहले 123 महीने से घटाकर 120 महीने किया था और फिर इसे घटाकर 115 महीने किया गया। यानी पहले से कम समय में ही स्कीम का फायदा मिल जाता है।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
किसान विकास पत्र योजना में अकाउंट खोलने की लिमिट नहीं (Kisan Vikas Patra Yojana-2025)
Kisan Vikas Patra Yojana-2025 किसान विकास पत्र योजना के तहत सिंगल और डबल दोनों तरह के अकाउंट खोले जा सकते हैं। इसके साथ ही एक निवेशक कितने भी खाते ओपन करा सकता है, इसके लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है. मतलब आप 2, 4, 6 या चाहे जितने भी किसान विकास पत्र अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

जुड़िये DC News 24 से