Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 उज्जैन में बनेगी देश की पहली स्थायी कुंभ नगरी 2378 हेक्टेयर जमीन पर सड़क, स्कूल, पार्क निर्माण 2 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे
Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक योजना तैयार की है। उज्जैन में पहली बार कुंभ क्षेत्र को स्थायी रूप से विकसित किया जाएगा, जिससे हर बार सिंहस्थ के दौरान अस्थायी निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण करीब 2378 हेक्टेयर भूमि पर एक अत्याधुनिक धार्मिक नगरी बसाने जा रहा है, जिसमें चौड़ी इंटरकनेक्टेड सड़कें, अंडरग्राउंड लाइटिंग, सीवरेज सिस्टम, अस्पताल, स्कूल और हाईटेक सुविधाएं शामिल होंगी।
Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 इस ऐतिहासिक योजना के तहत उज्जैन के मंगलनाथ और मुरलीपुरा क्षेत्र को मिलाकर एक नई कुम्भ नगरी विकसित की जाएगी। इस क्षेत्र में 60 से 200 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा, जो आपस में जुड़ी रहेंगी। इससे सिंहस्थ के दौरान भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। हर मुख्य सड़क पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जो इसे पौराणिक पहचान देंगे।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
ऐसी होगी उज्जैन की नई कुंभ नगरी (Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025)
Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 कुंभ नगरी में पार्क विकसित किया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए झूले, स्लाइड्स, वॉकिंग पाथ-वे, ओपन जिम, लॉन और प्लांटेशन के विकास कार्य किए जाएंगे। पार्किंग, जनसुविधा केंद्र, थाना, सीवरेज, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, विद्युत सब स्टेशन, फुटपाथ डिवाइडर का विकास किया जाएगा। मेला खत्म होने के बाद अगले 12 सालों तक यह डेवलपमेंट किसानों के काम आएगा। जिसमें इस क्षेत्र में विकास होगा।
यह भी पढ़िए….
बनेगी नई सड़कें (Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025)
Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 नई सड़कें और चौड़ी गलियां भीड़ के प्रबंधन में मदद करेंगी। खासकर अमृत स्नान के दिन जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, तो इन सड़कों पर क्राउड डायवर्ट करना आसान होगा। सड़कों की चौड़ाई 200 फीट तक होगी, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी और श्रद्धालु आराम से मेला क्षेत्र में आ-जा सकेंगे।
यह भी पढ़िए….
• फ्री नहीं है स्मार्ट मीटर 25 हजार रुपये लगेंगे, 10 साल तक किस्तों में वसूले जाएंगे, जानिए
लैंड पूलिंग से किसानों को मिलेगा लाभ (Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025)
Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 इस परियोजना में उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा 1806 किसानों की लगभग 5000 सर्वे वाली जमीन का लैंड पूलिंग किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत स्थायी सड़कें, बिजली के पोल, सीवर लाइन, और अन्य आधारभूत संरचनाएं बनाई जाएंगी। यह पहली बार होगा जब सिंहस्थ भूमि पर स्थायी निर्माण किए जाएंगे। 60 से 200 फीट तक की चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा, जो एक-दूसरे से इंटर कनेक्ट रहेंगी। इस कदम से किसानों को अपनी जमीन पर निजी निर्माण की अनुमति मिलने की संभावना भी बन सकती है।
यह भी पढिए….
• इंदौर में 42 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन, जानिए पूरी जानकारी
2000 करोड़ रुपए की योजना, उज्जैन बनेगा वैश्विक धार्मिक केंद्र (Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025)
Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025 इस योजना पर लगभग 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना को उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने कहा, ‘यह परियोजना उज्जैन के लिए एक नया अध्याय साबित होगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़िए….
• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी
कैसी होगी नई कुंभ नगरी? (Kumbh Nagari Ujjain News MP-2025)
आधुनिक सड़क नेटवर्क
- सिंहस्थ क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने के लिए 60 से 200 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी।
- स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहेगी।
हाईटेक सीवरेज और जल निकासी प्रणाली
- पहली बार कुंभ क्षेत्र में अंडरग्राउंड सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे सफाई और जल प्रबंधन प्रभावी रहेगा।
धार्मिक महत्व के भव्य प्रवेश द्वार
हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
- कुंभ नगरी में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, सार्वजनिक पार्क और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
- श्रद्धालुओं के लिए पैदल पथ और ओपन जिम जैसी सुविधाएं होंगी।
नागरिक सुविधाओं का विस्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल बनाए जाएंगे।
- स्कूल, पुलिस स्टेशन और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

जुड़िये DC News 24 से