Smart Meter News MP-2025 उपभोक्ताओं को इसका पता ही नहीं चल पाएगा, क्योंकि किश्तों में वसूले जाएंगे 25 हजार रुपये, प्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मीटर की राशि उपभोक्ताओं से ही लिए जाने का प्रावधान पहले से है
Smart Meter News MP-2025 मध्यप्रदेश के 1.80 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को आगामी एक अप्रैल से स्मार्ट मीटर के नाम का बड़ा झटका लग सकता है। यह कि उपभोक्ताओं को इसके 10 साल तक किस्तों में लगभग 25 हजार रुपए देने पड़ेंगे। यह राशि किश्तों के रूप में हर महीने के बिल में जुड़कर आती रहेगी। लेकिन टैरिफ के नाम पर वसूली जाएगी। यह बिल के किसी कॉलम में अलग से नहीं दिखेगी।
यह भी पढ़िए…..
• लोन रिकवरी एजेंटों का आतंक, गुंडई पर उतरे हिंदुजा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट
Smart Meter News MP-2025 इसी कारण उपभोक्ताओं को इसका पता ही नहीं चल पाएगा। मध्यप्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि स्मार्ट मीटर की राशि उपभोक्ताओं से ही लिए जाने का प्रावधान पहले से है। इसके पहले भी जो मीटर लगे, उनका शुल्क भी उपभोक्ताओं से लिया गया है। ओर आगे भी लिया जाएगा।
यह भी पढ़िए….
• लोट लगाते-लगाते किसान पहुंचा कलेक्टर की जनसुनवाई में, जानिए पूरी खबर विस्तार से
• दस वर्ष पुराने आधार कार्ड अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानिए अपने मोबाइल से आधार कार्ड कैसे अपडेट करें
बिजली टैरिफ के माध्यम से अदा करनी होगी राशि (Smart Meter News MP-2025)
Smart Meter News MP-2025 उन्होंने बताया कि पावर मैनेजमेंट कंपनी ने अभी तक स्मार्ट मीटर के दाम नहीं तय किए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को हर साल बिजली टैरिफ के माध्यम से स्मार्ट मीटर की कीमत अदा करनी होगी। यह एक तरह से किश्त होगी।
यह भी पढ़िए….
आपत्ति पर आयोग करेगा सुनवाई (Smart Meter News MP-2025)
Smart Meter News MP-2025 बिजली मामलों के एक्सपर्ट और रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल और रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश चौधरी ने इस संबंध में नियामक आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है। इस याचिका पर 11 फरवरी से इंदौर में सुनवाई शुरू की जाएगी। 13 फरवरी को जबलपुर और 14 फरवरी को भोपाल के उपभोक्ताओं की वर्चुअल सुनवाई के लिए दिन तय किए गए हैं।
यह भी पढ़िए…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन-किन को मिलेगा इसका लाभ
स्मार्ट मीटर के लिए 754 करोड़ मांगे (Smart Meter News MP-2025)
Smart Meter News MP-2025 एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी (MP Power Management Company) ने वित्तीय वर्ष 2025, 26 के लिए विद्युत नियामक आयोग के सामने दायर याचिका में स्मार्ट मीटर के लिए 754.32 करोड़ रुपए मांगे हैं। इसमें स्मार्ट मीटर की प्रारंभिक किस्त व मासिक लीज शुल्क (केपैक्स लागत) 544.66 करोड़ रुपए और निगरानी / रखरखाव (ओपेक्स लागत) के लिए 209.66 करोड़ रुपए की राशि बताई गई है।
यह भी पढ़िए….
दस पैसे प्रति यूनिट का असर (Smart Meter News MP-2025)
Smart Meter News MP-2025 आपत्तिकर्ता राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि टैरिफ याचिका में स्मार्ट मीटर के लिए बिजली कंपनी 754 करोड़ की माँग की है। अगर कंपनी की यह माँग विद्युत नियामक आयोग मंजूर कर लेता है तो स्मार्ट मीटर की वजह से टैरिफ दस पैसे प्रति यूनिट बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़िए…..
• मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में 8वीं पास को मिलेगा 50 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस

