Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम नवाखेड़ा में प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. की औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया, महिला सशक्तिकरण नीति के अंतर्गत प्रतिभा सिंटेक्स में 70% से अधिक महिला कर्मचारी, मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाई में वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया
Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से तीन से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अपने दो कारखानें मे लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार देंगे। यह बदलते दौर का उज्जैन है। ग्राम नवाखेडा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र की एक और नवीन इकाई मेसर्स प्रतिमा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड का लोकार्पण किया। यह इकाई औद्योगिक विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईकाई की आधुनिक मशीनों का अवलोकन किया और महिला कर्मचारियों से चर्चा की।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
गारमेंट फैक्ट्री में 145 करोड़ रुपए तक निवेश करेगी (Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024)
Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 प्रतिभा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा ग्राम नवाखेड़ा में 18.5 एकड़ भूमि कपडा एवं परिधान के विनिर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। इस पर इकाई द्वारा लगभग 85 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। जिसे मार्च 2025 तक 145 करोड़ रुपए तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड ने आगामी वित्तीय वर्ष 200 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की परियोजना भी तैयार की है।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
इतने लोगों को मिलेगा रोजगार (Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024)
Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 इस इकाई से जिले में करीब 3 से 5 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी। यह पहल न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिससे स्थानीय समुदाय को नए अवसर और समृद्धि प्राप्त होगी।
यह भी पढ़िए…..
• मध्यप्रदेश में अब संपत्ति रजिस्ट्री में ना फोटो लगेगा और ना ही गवाह लगेगा, जानिए
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही है औद्योगिक इकाइयां शुरू (Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024)
Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार जाती है किसानों को प्रतिवर्ष एक बीघा जमीन से 1 लाख रुपये की आमदनी हो इसके लिए सरकार कोशिश भी कर रही है. किसानों को खेती के अलावा औद्योगिक इकाई से भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए रीजनल इन्वेस्टर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़िए…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन-किन को मिलेगा इसका लाभ
मुख्यमंत्री ने फीता काटकर औद्योगिक इकाई का शुभारंभ कर मशीनों का पूजन (Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024)
Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फीता काटकर औद्योगिक इकाई का शुभारंभ कर मशीनों का पूजन भी किया। साथ ही यहाँ कार्यरत महिला कर्मचारियों से चर्चा कर उनके जॉब, सैलरी, कार्यस्थल पर वातावरण तथा अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक इकाई में वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया, जिसमें मुख्यमंत्री के चित्र को भी मुद्रित किया गया है। प्रारम्भ में प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक श्री श्रेष्ठ चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित अतिथिगण (Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024)
Pratibha Swaraj Private Limited Ujjain-2024 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, प्रबंध निदेशक औद्योगिक विकास निगम श्री चंद्रमौली शुक्ला, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन श्री शिवकुमार चौधरी, प्रबंध निदेशक श्री श्रेष्ठ चौधरी आदि उपस्थित थे।

