Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम छटा के बीच नीलकंठ वन तथा त्रिनेत्र का लोकार्पण किया, श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया
Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में कल 05 अक्टूबर 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार की संध्या को उज्जैन आगमन कर श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत विभिन्न निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम नीलकंठ वन के स्वागत द्वार पर पहुंचे। यहां मणिपुर के कलाकारों द्वारा शंख वादन कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मालवा की लोक परम्परा के अनुसार माच गायन कर श्रीमती स्वाति सेन उखले और उनके समूह द्वारा मुख्यमंत्री की आरती कर उन्हें तिलक लगाया गया और उनका स्वागत किया गया। प्रमुख सवारी भक्त मण्डल के कलाकारों द्वारा शाही मराठा अंदाज में मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। इसके पश्चात नाशिक से आये ढोल-ताशा दल द्वारा ढोल बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े…
• मध्यप्रदेश का पहला यूनिटी माॅल इस शहर में बनेगा, एक ही स्थान पर मिलेंगे सभी राज्यों के प्रमुख उत्पाद
मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में लोकार्पण किया (Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023)
Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा के बीच मुख्यमंत्री और उनके धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने भी थोड़ी देर झांझ-मजीरे बजाकर प्रस्तुति देते कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ परिसर में नीलकंठ वन, नीलकंठ मार्ग स्मार्ट रोड, उज्जैन का गौरवशाली इतिहास दर्शाते भित्ति चित्र, अवंतिका हाट तथा वाहन पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नीलकंठ परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सीसीटीवी निगरानी एवं एक्सेस नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित महाकाल कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। इस दौरान वेदपाठी बटुक द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके पश्चात नवनिर्मित पार्किंग का लोकार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया।
Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 इस दौरान देश के विभिन्न प्रान्तों से आये कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक के परिसर में भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और कई स्थानों पर स्वयं पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नीलकंठ वन में निर्मित भगवान शिव की विशाल मूर्ति को भी श्री चौहान ने नमन किया।
यह भी पढ़े…
दो मंजिला हाईटेक महाकाल अन्नक्षेत्र का लोकार्पण (Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023)
Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नव निर्मित हाईटेक अन्न क्षेत्र किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होगा है। 50 हजार वर्गफीट में बने विशाल अन्नक्षेत्र के दो मंजिला भवन में दिनभर में एक लाख लोग भोजन कर सकेंगे। अन्नक्षेत्र में हाइटेक मशीनें, बर्तन आदि उपलब्ध है। इस अन्नक्षेत्र में सब्जी काटने से लेकर खाना बनाने और बर्तन धोने तक सभी काम मशीनों से होगा। यानी ये पूरी तरह ऑटोमैटिक होगा। अहमदाबाद और चेन्नई से हाईटेक मशीनें मंगवाई गई हैं। नए भवन में एक साथ करीब 8 से 9 हजार श्रद्धालु भोजन कर सकेंगे। संभवतः ये देश का सबसे बड़ा और हाईटेक अन्न क्षेत्र है। मंदिर के पार्किंग क्षेत्र में यह अन्न क्षेत्र बनाया गया है। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण फेज 2 के तहत दो साल पहले यानी 2021 में इसे बनाने की शुरुआत की गई थी। उद्देश्य है कि मंदिर में आया कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं जाए और उसे भोजन के लिए भटकना नहीं पड़े। भोजनशाला करीब 50 हजार वर्गफीट पर बनी है। दो मंजिला अन्न क्षेत्र में पहला ग्राउंड फ्लोर पर अंदर जाते ही होटल जैसा बड़ा लॉन है। यहां श्रद्धालु बैठकर इंतजार कर सकेंगे। इसके बाद बना है विशाल डाइनिंग हॉल। डाइनिंग हॉल में करीब 4500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दोनों फ्लोर पूरी तरह एयर कंडीशन हैं। यहां तीन बड़ी लिफ्ट लगी हैं। इनमें दो लिफ्ट श्रद्धालुओं के लिए है। वहीं, तीसरी बड़ी लिफ्ट सामान लाने ले-जाने के लिए है।
Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर एक जैसी व्यवस्था है। ऊपर भी इतना ही बड़ा डायनिंग हॉल है। दोनों मंजिलों पर दो बड़े किचन हैं। दोनों किचन में हर काम के लिए अलग-अलग मशीनें इंस्टॉल हैं। यानी पूरी तरह ऑटोमैटिक। करीब 5 करोड़ की लागत से अहमदाबाद से मशीनें मंगवाई गई हैं। हालांकि, अभी इन मशीनों को इंस्टॉल किया जाना है। इन सभी मशीनों को जरूरत के मुताबिक मॉडिफाई और कस्टमाइज भी कराया गया है।
यह भी पढ़े…
• मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को मिलेगा लाभ, जानिए कब और कैसे करना है आवेदन।
लोकार्पण में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण (Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023)
Mahakal Lok Phase-2 Ujjain MP-2023 लोकार्पण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, श्री इकबाल सिंह गांधी, धीरज आंजना संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री आशीष पाठक एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।