Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 5 तीर्थ स्थानों की तीर्थ यात्रा जिसमे काशी (वाराणसी), जगन्नाथपुरी, हरिद्वार, अमृतसर एवं द्वारकापुरी की यात्रा करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2023 तक कर सकते है, जानिए कैसे करें आवेदन
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश उज्जैन- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंर्तगत उज्जैन जिले से जिन इच्छुक पात्र व्यक्तियों ने पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया है, वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन-पत्र सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में जमा करवा सकते हैं। यात्रा काशी (वाराणसी), जगन्नाथ पुरी, हरिद्वार, अमृतसर एवं द्वारकापुरी की रहेगी।
यह भी पढ़े….
• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 5 बड़े बदलाव, रक्षाबंधन पर बहनों को देंगे 1250 रुपये की किस्त
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अंतिम तिथि काशी के लिए 30 जूलाई, जगन्नाथपुरी के लिए 5 अगस्त, हरिद्वार के लिए 13 अगस्त, अमृतसर के लिए 20 अगस्त एवं द्वारकापुरी के लिए 3 सितम्बर (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि काशी तीर्थ के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 30 जुलाई 2023 और लॉटरी की तिथि एक अगस्त 2023, जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 5 अगस्त 2023 एवं लॉटरी की तिथि 7 अगस्त 2023 हरिद्वार तीर्थयात्रा के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 13 अगस्त 2023 एवं लॉटरी की तिथि 14 अगस्त 2023, अमृतसर तीर्थयात्रा के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 20 अगस्त 2023 एवं लॉटरी की तिथि 22 अगस्त 2023 तथा द्वारकापुरी तीर्थयात्रा के लिये आवेदन की अन्तिम तिथि 3 सितम्बर 2023 एवं लॉटरी की तिथि 5 सितम्बर 2023 रहेगी।
यह भी पढ़े….
• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 25 जूलाई से आवेदन शुरु, जानिए कैसे करना है आवेदन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में यात्रा प्रारंभ और वापसी तिथि (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में काशी तीर्थयात्रा की यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 10 अगस्त रहेगी और यात्रा की वापसी 13 अगस्त होगी। जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा की यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 16 अगस्त रहेगी और यात्रा की वापसी 21 अगस्त होगी। हरिद्वार तीर्थयात्रा की यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 24 अगस्त रहेगी और यात्रा की वापसी 27 अगस्त होगी। अमृतसर तीर्थयात्रा की यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 31 अगस्त रहेगी और यात्रा की वापसी 3 सितम्बर होगी। द्वारकापुरी तीर्थयात्रा की यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 14 सितम्बर रहेगी और यात्रा की वापसी 19 सितम्बर होगी।
यह भी पढ़े…
• सीमा हैदर को लेकर रोज हो रहे नए-नए खुलासे, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में तीर्थ स्थानों के अनुसार यात्रियों की संख्या (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में काशी, जगन्नाथपुरी एवं अमृतसर तीर्थयात्रा के लिये जिले में 150-150 यात्रियों का लक्ष्य रखा गया है और हरिद्वार व द्वारकापुरी तीर्थयात्रा के लिये जिले में 200-200 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन व्यक्तियों द्वारा पूर्व में आवेदन किये हों और उनके द्वारा यात्रा का लाभ नहीं लिया हो, उनके द्वारा सप्रमाण सादे कागज पर इस यात्रा में जाने की सहमति सम्बन्धित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में देने पर उनके आवेदन-पत्र को उक्त यात्रा के लिये मान्य किया जायेगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ एवं विशेषताएँ (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ एवं विशेषताएँ इस प्रकार हैं:-
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को वर्ष 2012 में आरंभ किया गया है।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक उठा सकते हैं।
- देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर इस योजना के माध्यम से लाभार्थी तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।
- यात्रा के दौरान प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यान्वयन मध्यप्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा।
- आवेदक के द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र में आवेदक को रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगवाना अनिवार्य है।
- आपातकालीन स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा पता प्रदान करना भी आवेदक के लिए अनिवार्य है।
- यात्रा पर किसी भी प्रकार के ज्वाला शील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना मना है।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की यात्रा में कीमती रतन, आभूषण आदि साथ ले जाना भी मना है।
यह भी पढ़े…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार हैं:-
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में यात्रा के लिए यात्री का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- यदि आवेदक महिला है तो उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।
- एक समूह में केवल 25 व्यक्ति ही हो सकते हैं।
- यदि पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है। यदि पति पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
- यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।
- सभी यात्री शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग के शिकार नहीं होना चाहिए।
- टी.बी.
- कोंजेष्टिव
- कार्डियाक
- श्वास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी
- कोरोनरी अपर्याप्तता
- कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
- मानसिक व्याधि
- संक्रमण
- कुष्ठ रोग आदि
सहायक के लिए पात्रता
- यदि यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है और वह एकल है या यात्री की पति पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है या फिर यात्री 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
- समूह/जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।

यह भी पढ़े…
• मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जोड़े, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- मूल निवासी प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार हैं:-
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Form Download करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि Your Name, Mobile Number, Address आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म तहसील/उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
यह भी पढ़े…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑफलाइन आवेदन इस प्रकार हैं:-
- मध्यप्रदेश के जो भी वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले अपने नजदीकी तहसील कार्यालय मैं जाना होगा।
- तहसीलदार के पास जाने के बाद आपको वहां से योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा। या आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद एक बार आवेदन फॉर्म को अच्छे से पढ़ लें और उसमें पूछी गई सभी प्रकार की जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरे।
- सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अटैच करके तहसीलदार अधिकारी के पास जाकर जमा करवाना होगा।
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपका भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को जांचने के बाद अधिकारी द्वारा सूचित किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
• दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानिए कैसे करें ऑनलाइन अपडेट
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में दी जाने वाली सुविधाएँ (Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023)
Mukhya Mantri Tirth Darshan Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में दी जाने वाली सुविधाएँ इस प्रकार हैं:-
- विशेष रेल सुविधा सरकार अलग से यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था करती है।
- खाने-पीने की सुविधा भी सरकार के द्वारा दी गई है।
- यात्रा के द्वारा ठहरने के सुविधा
- गाइड एवं अन्य जरूरी सुविधाएं
- कुछ खास स्थलों पर जाने के लिए बस की व्यवस्था

