Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थापना उत्सव में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की पहली किश्त का वितरण करेंगे, लाड़ली लक्ष्मी पथ और लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण भी होगा
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना उत्सव में आज 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन शुरू करेंगे। रविन्द्र भवन में अपरान्ह 3 बजे होने वाले लाड़ली लक्ष्मी समारोह में 1437 लाड़ली बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए पहली किश्त 12 हजार 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दो किश्तों में 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसी दिन मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’ और ‘लाड़ली लक्ष्मी वाटिका’ का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बेटी को बोझ नहीं वरदान बनाने की मंशा के साथ वर्ष 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना में शुरू की गई। आज से 15 साल पहले शुरू हुई इस अनूठी पहल ने पूरे देश में बेटियों के प्रति एक नई सोच विकसित की। अनेक राज्यों ने म.प्र. की इस योजना को अपनाया। योजना की शुरूआत हुए आज 15 साल से अधिक वर्ष हो गये हैं। शुरूआती दौर में हमारी जो बेटियाँ लाड़ली लक्ष्मी बनी थी, उनकी 12वीं तक की शिक्षा का प्रावधान योजना के प्रथम चरण में रखा गया था। आज वे 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं। इन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और आत्म-निर्भरता के लिये ही लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें……
• सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन
• प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
‘लाड़ली लक्ष्मी वाटिका और लाड़ली लक्ष्मी पथ’ (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजन श्रंखला में 2 नवबंर को पूरे प्रदेश में ‘लाड़ली लक्ष्मी वाटिका’ और ‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’ का लाकार्पण में होगा। भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान सुबह 10:30 बजे स्मार्ट सिटी पार्क में ‘लाड़ली लक्ष्मी वाटिका’ का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को थीम बेस्ड वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वाटिका का उपयोग लाड़ली बालिकाओं के जन्मोत्सव अथवा उनसे संबंधित अन्य कार्यक्रमों में भी किया जा सकेगा। वाटिका में ‘लाड़ली लक्ष्मी वाटिका’ अंकित करते हुए पट्टिका के साथ लाड़ली लक्ष्मी का लोगो भी लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि जिले के ऐसे एक मार्ग का नाम ‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’ के रूप में रखा जाये, जिस पथ का पूर्व में अन्य किसी और नाम से नामकरण न हुआ हो। ऐसे पथ के दोनों और पर्याप्त संख्या में साईनेज लगाए जाएँ, जिनमें लाड़ली लक्ष्मी पथ का लोगो भी अंकित हो।
यह भी पढ़ें……
• अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे
• आधार कार्ड पर अपने नाम में ऑनलाइन कैसे सुधार करें, जानिए पूरी प्रोसेस
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ योजना (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रखी है। राज्य की इस एक योजना ने सीएम शिवराज को बेटियों का मामा बना दिया और पूरे प्रदेश में सीएम शिवराज की लोकप्रियता बढ़ गई। प्रदेश में करीब 42.14 लाख लाड़लियां का भविष्य यह योजना संवार रही है। देश के 8 राज्यों ने भी मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना को अपने राज्यों में लागू किया। इस योजना की वजह से बेटियों के प्रति समाज की सोच में जहां बदलाव आया है वहीं, बेटियों की उम्मीदों को नए पंख भी लगे हैं। महिलाओं और बेटियों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना का ही परिणाम है कि प्रदेश के लिंगानुपात के स्तर में भी तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश में 1000 बेटों पर 956 बेटियां हो गईं हैं।

यह भी पढ़ें……
• देश में सबसे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास- मंत्री सखलेचा
• महाकाल लोक आम जनता के लिए खुला, जानिए महाकाल लोक कब से तक खुला रहेगा
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 से मिलने वाले लाभ (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-
- लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत बेटियों के नाम से, पंजीकरण के समय से लगातार पांच वर्षों तक 6-6 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
- लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत बेटियों को कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर करीब 2000 रुपए की राशि दी जाती है।
- जब बेटी कक्षा 9वीं में प्रवेश लेती है तो सरकार की ओर से 4000 रुपए की राशि दी जाती है।
- कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर बेटियों को 6000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
- वहीं कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रुपए की राशि सरकार की ओर से दी जाती है।
- इसके अलावा योजना के तहत अंतिम भुगतान 1 लाख रुपए बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर भुगतान की जाएगी लेकिन शर्त यह होगी कि बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु के पहले नहीं हुई हो।
यह भी पढ़ें……
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए पात्रता (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का लाभ लेने के लिए लाड़ली का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन देने वाली छात्रा की उम्र 18 साल तक और अविवाहित होनी चाहिए।
- अगर आपके परिवार ने किसी अनाथ बेटी को गोद लिया हो, तो भी आप उसे प्रथम बेटी मानते हुए योजना का लाभ ले सकते हैं। किन्तु आपके पास बेटी को गोद लेने का कोई प्रमाण होना चाहिए।
- लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में केवल वहीं परिवार की बेटिया आवेदन कर सकती है जिनके माता-पिता इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हो।
यह भी पढ़ें………
• इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस
• लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में ऑनलाइन करें, जानिए इस योजना के लाभ एवं पात्रता
लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आवेदिक बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आवेदिक बालिका का आधार कार्ड
- माता-पिता और बेटी का पहचान पत्र
- अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकॉउंट पासबुक
- परिवार राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर आधार कार्ड एवं बैंक अकॉउट से लिंक
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन कैसे करें (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन इस प्रकार करें:-
- सबसे पहले आपको लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की आधकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने योजना का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको “आवेदन पत्र” का ऑप्शन दिखाई देगा। “आवेदन पत्र” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको “जनसामान्य” का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें. इसके बाद अगले पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा। उसके बाद आपको जानकारी सुरक्षित करें का बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने योजना का मुख्य आवेदन पत्र जिसमें आपको बालिका की व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट करना होगा। इस प्रकार आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें……
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
• ड्रोन से खेती करना हुआ आसान, घण्टों काम होगा अब मिनटों में
उच्च शिक्षा के लिए बेटियों की हर संभव मदद करेंगी सरकार (Ladli Laxmi Yojana New Update-2022)
Ladli Laxmi Yojana New Update-2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाल ही में लाड़ली लक्ष्मी 2.0 का शुभारंभ कर प्रदेश की लाड़लियों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान बना दिया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार उच्च शिक्षा का सपना देखने वाली प्रदेश की लाड़लियां की हर संभव मदद करने का भरोसा दिला रही है। योजना के तहत बेटियों को मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम या किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर बेटियों की पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। साथ ही 12वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली राज्य की बेटियों को 25 हजार रुपये दो किस्तों में अलग से दिए जाएंगे। बेटियां सीधे मुख्यमंत्री से संवाद कर सकें इसलिए लाड़ली ई-संवाद ऐप भी बनाया गया है। इसके अलावा जिस पंचायत में लाड़लियों का सम्मान होगा, जहां एक भी बाल विवाह नहीं होगा, शालाओं में लाड़लियों का शत-प्रतिशत प्रवेश होगा। ऐसी ग्राम पंचायतों को सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी पंचायत घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें……
• एमपी ऑनलाइन कियोस्क (MP Online Kiosk) डालने के लिए कैसे करे आवेदक, जानिए पूरी प्रोसेस

